Categories: Uncategorized

अब फिर से बदलेगा हरियाणा का मौसम, अभी और कड़ाके की पड़ेगी ठंड

जैसा की आप सभी को पता है कि वर्तमान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लोग इस समय में घरों में रजाइयों में बैठना पसंद करते है। इसी बीच हरियाणा कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में फिर से मौसम में बदलाव होगा। कुछ दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। ऐसे में और ज्यादा कड़ाके की  ठंड पड़ेगी। लगातार बादल छाए  रहने की वजह से सूर्य नही दिख रहा है। और ठंड लगातार बढ़ती जा रही है।

आपको बता दे,  चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा में बदलाव उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व व पूर्वी हो जाने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में 23 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहने की आशंका जताई जा रही है।

उन्होंने आगे बताया  इसके साथ ही एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 21 जनवरी तक बढ़ने से प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में 21 जनवरी रात्रि, 22 जनवरी और 23 जनवरी को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जताई जा रही है।

डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 11 जनवरी से लगातार बादलवाही की स्थिति बनी हुई है और हल्की गति से चल रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन हवाओं की वजह से  तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री कम तथा रात्रि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।  हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

आपको बता दे, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कपकपाने वाली ठंड पड़ रही है और इसकी संभावना इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले पांच दिनों में लोगों को एक घंटे तक भी सूरज की धूप सेंकने को नहीं मिली है।

इसके साथ ही शीत लहर भी चल रही है। इससे ठंड का अहसास और अधिक हो रहा हैं। सूर्य की तपिश न मिलने का असर फसलों, इंसानों और जानवरों तीनों पर गलन के रुप में देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिर से बन रहे बारिश के आसार जनता की मुश्किलें बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago