Categories: FaridabadGovernment

हरियाणा सरकार इस गांव के लोगो को 6 महीने तक देगी 2000 रुपए, मांगी बैंक अकाउंट की जानकारी

जैसा की आप सभी को पता ही है अभी कुछ समय पहले फरीदाबद के गांव खोरी में जो अवैध कब्जे थे, उनके घरों को हटाया गया था।  नगर निगम द्वारा पीला पंजा उन पर चलाया गया था। उन लोगों के घर परिवार सब उजड़ गए थे। अब उनको राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। जो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है।  पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

आपको बता दे,  हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव खोरी में अवैध कब्जे हटाए गए थे और वहां रहने वाले परिवार बेघर हो गए थे।  इसके लिए जिला प्रशासन फरीदाबाद ने राहत के लिए एक अहम फैसला लिया है।

उन्होंने कहा इस गांव में से विस्थापित किए गए लोगों को 6 महीने तक  ₹2000 दिए जाएंगे।  इस पर नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव ने बताया कि नगर निगम को पहले चरण में 1403 योग्य आवेदनों की सूची प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार इन लोगों को आदेश दिए गए हैं कि, वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार शपथ पत्र दाखिल करें और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी दें। ताकि उनको अंतिम आवंटन पत्र जारी करने व ₹2000 प्रतिमाह देने की मुआवजा राशि जारी करने के संबंध में कार्यवाही अमल की जा सके।

इसके अलावा उन्हें आदेश दिए गए हैं कि वे उपरोक्त दस्तावेज नगर निगम द्वारा राधा स्वामी सत्संग भवन सूरजकुंड में निगम के स्थापित अस्थाई कार्यालय में 25 जनवरी 2022 तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसी भी कार्य दिवस में अपने आवेदन के टोकन नंबर के साथ जमा कर सकते हैं।

आपको बता दे, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सितंबर 2021 में फरीदाबाद के खोरी गांव में बड़े स्तर पर अवैध कब्जों को हटाया गया था। इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार विपक्षी दलों में जमकर निशाना साध रहा था। इन लोगो को दोबारा स्थापित करने की जोरदार मांग कर रहा था।

इसके बाद सरकार ने वहां से व्यवस्थित किए गए लोगों को निगम की डबुआ कॉलोनी में बने ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में पुनः स्थापित करने के लिए एक योजना तैयार की थी। जिसके अंतर्गत इन लोगों को स्थापित करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago