Categories: Entertainment

नेपाल की भीड़ ने जलाई खेसारी लाल यादव की महंगी गाड़ियां, अभिनेता बोले- “जनता की कोई गलती नही”, जानिए वजह

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी जगत में एक जाना माना नाम है। वह अभी नेपाल गए थे और उन्हें नेपाल की भीड़ में गुस्से का सामना करना पड़ा। आपको बता दें गुस्साई भीड़ ने खेसारी लाल यादव के चार स्कार्पियो में आग लगा दी। साथ ही उनके कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी तोड़ दिए। इसके अलावा उनके क्रु मेंबर्स के साथ भी हाथापाई की गई।  अभिनेता खेसारी लाल यादव के अनुसार उनका करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

आपको बता दें खेसारी लाल यादव नेपाल के विराटनगर में एक प्रोग्राम के लिए आए थे। आयोजकों ने अभिनेता को कोई जानकारी नहीं दी थी कि उनके प्रोग्राम की कोई अनुमति नहीं है।

जब वह मंगलवार को सुबह होटल से प्रोग्राम स्थल पर जाने के लिए निकले तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें वहां पर घेर लिया। पुलिस प्रशासन का कहना था कि,  आपको प्रोग्राम करने की इजाजत नहीं है, हम आप को सुरक्षा नहीं दे सकते।

अभिनेता खेसारी लाल यादव facebook पेज पर लाइव आकर कहते हैं कि, “उन्हें आयोजको ने नहीं बताया था कि यह टिकट का प्रोग्राम है। और मैं तो प्रोग्राम करने के लिए शर्मा चुका हूं लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।”

उन्होंने आगे कहा कि “जो लोग टिकट खरीद कर मेरा इंतजार कर रहे थे, उनका गुस्सा होना स्वभाविक है। खेसारी लाल यादव ने पब्लिक और प्रशासन दोनों का बचाव किया और सारा आरोप आयोजकों पर डाल दिया।

उन्होंने आगे कहा कि “टिकट शो के नाम पर आयोजक ने मुझे बुक नहीं किया था। जब वहां की सरकार ने परमिशन रद्द किया तो बताना चाहिए था। पांच-छह दिन पहले कार्यक्रम तय हुआ था।”

उन्होंने यह भी कहा कि “दो दिन पहले आयोजकों को पता था कि आयोजन को प्रशासन ने रद्द कर दिया है। इसके बावजूद टिकट काटते रहे। लोगों को गुमराह करते रहे। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। सुबह 8 बजे से मैं होटल में था। जनता ने अपने हिसाब से ठीक किया। सारी गलती आयोजक की है।”

उन्होंने कहा, “सुबह भी मुझे बता दिया जाता कि प्रशासन ने आयोजन पर रोक लगा दी है तो मैं लाइव आकर अपने फॉलोअर्स को समझा देता कि कोविड की वजह से रोक लगाई गई है। लोगों को लगा कि मैं आया ही नहीं, जबकि मैं कार्यक्रम में जाने को तैयार था।”

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago