Categories: Entertainment

चाहने के बावजूद भी प्रियंका चोपड़ा नही बन पा रही है मां, खुद बताई वजह

बॉलीवुड जगत में प्रियंका चोपड़ा का बहुत ही जाना माना नाम है। वह बड़ी और नामी अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी बहुत बड़ी एक्ट्रेस बन चुकी है। जिसके चलते आज के समय में उन्हें पूरी दुनिया जानती है। प्रियंका चोपड़ा के लिए कहा जाए तो उन्होंने विदेश में जाकर भारत का नाम रोशन किया है। उनके पास आज के समय में किसी भी चीज की कमी नहीं है। उनके पास नाम भी है और शोहरत दौलत भी है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मों से भी करोड़ों रुपए कमाए हैं। जिसके चलते आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका एक तरफा नाम चलता है।

अगर बात करें अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने एक अमेरिकन लड़के से शादी की है, जिसका नाम निक जॉन्स है। उन्होंने 2018 में शादी की थी। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि,  प्रियंका चोपड़ा की शादी को भले ही 4 साल हो गए हैं लेकिन वह अभी तक मां नहीं बनी है।

उन्होंने अपनी इस सच्चाई से खुद ही खुलासा किया है कि अब वह अब तक मां नहीं बन पाई हैं। आइए जानते हैं आखिर वह क्यों नहीं बन पाई मां।

हाल ही मेंप्रियंका चोपड़ा का एक बयान काफी सुर्खियों में छा रहा है। उनका कहना है कि वह मां बनना चाहती हैं,  लेकिन फिर भी नहीं बन पा रही हैं। प्रियंका ने अमेरिका की हॉलीवुड में हुए एक इंटरव्यू में बताया कि “मां बनना मेरे जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिसके चलते मैं मां बनना चाहती हूं, लेकिन फिर भी यह होना संभव नहीं हो रहा है।”

प्रियंका ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह और उनके पति निक जोन्स काम मे बहुत बिजी रहते है और वर्तमान समय मे वह कैरिएर के सबसे ऊँचे पड़ाव पर है। जिसके चलते वह बच्चे को समय नही दे पाएगी।  प्रियंका चोपड़ा ने अपने माँ नही बनने का यही एक बहुत बड़ा कारण बताया।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago