
अधिकतर हमने खबरे सुनी होंगी कि कभी कोई ट्रेन पलट गई या फिर अपनी पटरी से नीचे उतर गई। ऐसा ही एक खौफनाक मामला मथुरा जिले में शुक्रवार को देर रात हुआ। मथुरा दिल्ली मार्ग पर भूतेश्वर वृंदावन के मध्यम सीमेंट से भरी रेलगाड़ी के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। आपको बता दे, यह ट्रेन दिल्ली से आगरा आ रही थी। इस दुर्घटना के कारण मथुरा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का रूट बदल गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के स्थानीय अधिकारी वहां पहुंच गए।
आपको बता दे, रेलवे की टीम युद्ध स्तर पर ट्रैक से डिब्बे हटाने का काम कर रही है। कोहरे की वजह से उनको हटाने में बहुत परेशानी आ रही है। बड़ी-बड़ी क्रेन से ट्रैक पर से डिब्बो को हटाया जा रहा हैं। मुंबई से आने वाली गाड़ी राजधानी शताब्दी साप्ताहिक ट्रेन युवा स्पेशल सहित आदि महत्वपूर्ण गाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए अलग रूट पर डायवर्ट किया गया है।
आपको बता दे, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार वंडर सीमेंट साइडिंग राजस्थान से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी के 15 डिब्बे मथुरा-पलवल मुख्य मार्ग पर वृंदावन-भूतेश्वर पर पलट जाने से तीनों लाइन बंद हो गई है।
आगरा मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के नेतृत्व में रीस्टोरेशन कार्य किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी घटना स्थल पर तुरंत पहुंच गए और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए उसी समय रवाना हो गए। दुर्घटना राहत गाड़ियों को भी दिल्ली, आगरा, टूंडला एवं झांसी से तत्काल भेज दिया गया है।
घटना की वजह से मार्ग बाधित होने के फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन/ निरस्तीकरण किया जा रहा है-
1. गाड़ी संख्या 04496 पलवल -आगरा कैंट, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
2. गाड़ी संख्या 04419 मथुरा –गाज़ियाबाद, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
3. गाड़ी संख्या 12050 निज़ामुद्दीन -वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
4. गाड़ी संख्या 12049 वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन –निज़ामुद्दीन, यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
5. गाड़ी संख्या 12280 नई दिल्ली -ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
6. गाड़ी संख्या 12279 ग्वालियर -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
7. गाड़ी संख्या 12059 कोटा -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
8. गाड़ी संख्या 12060 निज़ामुद्दीन -निज़ामुद्दीन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
9. गाड़ी संख्या 12002 नई दिल्ली -रानी कमलापति स्टेशन यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
10. गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 22.01.2022.
1.गाड़ी संख्या 12001 रानी कमलापति स्टेशन -नई दिल्ली,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद -नई दिल्ली
2. गाड़ी संख्या 14623छिंदवाड़ा –फिरोज़पुर ,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता- आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
3. गाड़ी संख्या 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस -अमृतसर,
मार्ग परिवर्तित बरास्ता – आगरा कैंट -एत्मादपुर -मितावली -गाज़ियाबाद
4. गाड़ी संख्या 12472 श्रीमाता वैष्णो धाम कटरा -बांद्रा टर्मिनस ,
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में वृदावन से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर.
5. गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली -इंदौर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि – 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
6. गाड़ी संख्या 22634 निज़ामुद्दीन –थिरुअनंतपुरम
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में छाता से वापस नई दिल्ली /दिल्ली होते हुए – मार्ग परिवर्तित बरास्ता – रेवाड़ी-अलवर-जयपुर
7. गाड़ी संख्या 11058 अमृतसर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में अझई से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद –अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट
8. गाड़ी संख्या 12722 निज़ामुद्दीन -हैदराबाद
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में पलवल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता – गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
9. गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.02.2022 वर्तमान में होडल से वापस निज़ामुद्दीन /गाज़ियाबाद होते हुए मार्ग परिवर्तित बरास्ता- गाज़ियाबाद -अलीगढ़ -मितावली -एत्मादपुर -आगरा कैंट .
10. गाड़ी संख्या 19053 सूरत –मुज़फ्फरपुर
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि- 21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – ग्वालियर -भिंड -इटावा-कानपुर.
11. गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस –हरिद्वार
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि -21.01.2022 मार्ग परिवर्तित बरास्ता – मथुरा –अलवर –रेवाड़ी -दिल्ली-गाज़ियाबाद
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…