Categories: Entertainment

चांद पर जमीन खरीदने वाले सुशांत अपने पीछे इतनी दौलत छोड़कर गए है कि, आप जानकर हैरान हो जाएंगे

सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड जगत के एक जाने-माने अभिनेता थे। उन्होंने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा नाम कमाया था। उन्हें किसी की पहचान की जरूरत नहीं थी। उनका बॉलीवुड में एक तरफा नाम चलता था। उनकी जितनी भी फिल्में हैं सभी बॉक्स ऑफिस में और सुपरहिट रही थी। बड़े दुख के साथ हमें सभी को स्वीकार करना पड़ा कि, पिछले साल 14 जून 2020 को वह हम सबके बीच से अलविदा कह गए। 34 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में अच्छी उपलब्धि हासिल की थी।

उनकी प्रसिद्धि का एक अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि, उनके जाने की देश के प्रधानमंत्री मोदी तक ने उनकी पोस्ट शेयर करी थी। जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था कि उज्जवल युवा अभिनेता हमारे बीच नहीं रहे। उनके पास पैसे की कोई भी कमी नहीं थी। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।

अगर रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कुल संपत्ति लगभग 59 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू के 1300 आर मोटरसाइकिल, मसेरती क्वाट्टोपोर्ट और लैंड रोवर, रेंज रोवर, एक्सयूवी जैसी कई लक्जरी गाड़ियां भी थी। इसके अलावा वह हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 7 करोड रुपए चार्ज करते थे।

आपको बता दें अभिनेता को इस दुनिया से ज्यादा इस दुनिया में इंटरेस्ट था। वह तारों को देख कर हमेशा खोए हुए रहते थे। और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके सुशांत की अंतरिक्ष में अधिक रुचि थी।

वह अपने फैंस के बीच भी अपनी एस ज्ञान को बांटा करते थे। इसी वजह से उन्हें चांद पर जमीन लेने का मन हुआ। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने चांद पर जमीन भी खरीदी थी। जिसे उन्होंने इंटरनेशनल लूनर लैंड रजिस्ट्री के द्वारा रजिस्टर कराया था।

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि, सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने मुम्बई स्थित फ्लैट में आखरी सांस ली। अपने जाने के बाद वे परिवार के लिए करोड़ों रुपयों की संपत्ति छोड़ कर गए हैं। वहीं सुशांत का मामला अभी तलक भी उलझा हुआ है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है, मगर उन्हें भी कोई ख़ास सफलता हासिल नहीं हो पाई है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago