Categories: Entertainment

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस के बच्चो की जन्म से पहले हुई मौत, अभिनेत्रियों का हुआ बुरा हाल

मां एक बहुत बड़ा शब्द होता है। इस छोटा से शब्द में बहुत कुछ होता है। मां बनना हर औरत के लिए एक बहुत ही खास एहसास होता है। हर औरत का सपना होता है कि वह मां जरूर बने। चाहे वह फिल्मों में काम करती हो, चाहे घर में। लेकिन सभी मां बनना चाहती हैं। शादी के बाद जीवन में जो सबसे बड़ा मोड़ आता है, वह मां बनना ही आता है।  इस समय पर एक औरत के सर पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं। वह एहसास बहुत ही खास और अलग होता है।

लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ औरतें मां तो बनती हैं, लेकिन वह खुश नहीं होती। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ भी हुआ क्योंकि वह मां बनने से पहले ही अपने बच्चे को खो देती हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्री के बारे में जिन्हें मां बनने से पहले ही अपने बच्चे को खो दिया।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा:

जैसा की आप सभी को पता है, बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की शादी राज कुंद्रा से हुई है। शादी करने के बाद जब अभिनेत्री पहली बार मां बनने वाली थी, लेकिन उनकी यह खुशी अधूरी ही रह गई। किसी कारणवश उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इसके बाद साल 2012 में शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान को जन्म दिया।

गौरी खान:

जैसा की आप सभी को पता ही है गौरी खान और बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की लव मैरिज हुई है और इस समय दोनों अपनी लव लाइफ बहुत ही खुशहाल जी रहे हैं। दोनों के आज के समय में 3 बच्चे हैं। लेकिन यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इन बच्चों को पैदा करने से पहले साल 1997 में गौरी ने अपने एक बच्चे को खो दिया था क्योंकि उनका मिसकैरेज हो गया था।

किरण राव:

अभी पता चला है कि आमिर खान और किरण राव अपने 15 साल पुराने रिश्ते से अब अलग होने वाले हैं। लेकिन एक समय पर दोनों पति-पत्नी को एक-दूसरे की बहुत जरूरत थी। यह बात उस समय की है जब किरण राव पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी। और उनके घर में ढेर सारी खुशियां आने वाली थी। लेकिन यह खुशियां गम में बदल गई, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे को जन्म नहीं दे पाई थी। उन्होंने तमाम कोशिशें गई थी मगर सभी असफल रही थी।

काजोल देवगन:

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी का भी नाम आता है। यह जोड़ी आज फिल्मी दुनिया में काफी खुशहाल जिंदगी जी रही है। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। आज उनकी एक बेटी न्यासा और एक बेटा भी है। न्यासा से पहले काजोल जब प्रेग्नेंट हुई थी, उस समय उनका मिसकैरेज हो गया था।

महिमा चौधरी:

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपनी शादीशुदा लाइफ से खुश नहीं थी। इसके कारण उनका एक बार नहीं दो बार मिसकैरेज भी हुआ है। इस समय पर भी उनके पति ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद महिमा ने शादी के कुछ सालों बाद पति बॉबी मुखर्जी से तलाक ले लिया। महिमा की वर्तमान में एक बेटी है जिसकी वह अकेले परवरिश कर रही है।

सायरा बानो:

सायरा बानो की शादी दिलीप कुमार के साथ हुई थी शादी के बाद साल 1972 में वह प्रेग्नेंट हुई थी। लेकिन 8 महीने के बाद उनका मिसकैरेज हो गया। जिसके बाद में कभी मां नहीं बन पाए। सायरा आज 75 साल की हैं और उनकी कोई औलाद नहीं है।

कश्मीरा शाह:

जैसा की आप सभी को पता ही है कॉमेडियन अभिषेक के साथ एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने शादी की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि “फैमिली प्लानिंग के लिए मैंने काम से दूरी बना ली थी। कई साल संजीव रहने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। आप यकीन नहीं करोगे कि मैं 14 बार प्रेग्नेंट होने में नाकाम रही और मिसकैरेज हो गया।”  इसके बाद कश्मीरा ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा  बेटों को जन्म दिया।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago