Categories: Entertainment

इस वजह से हुई थी सनी देओल और महेश भट्ट की दुश्मनी, कभी एक साथ नही किया काम

सनी देओल बॉलीवुड के एक जाने-माने अभिनेता है। उन्हे बॉलीवुड का एंग्री मैन भी कहा जाता है। उन्होंने अपने समय में हर तरह का हकदार निभाया है। उन्होंने एंग्री मैन से लेकर लड़की के प्यार में पागल कोई आशिक का किरदार पूरी बखूबी से निभाया है। उनकी एक्टिंग के लोग आज भी दीवाने हैं। उनके ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग आज भी लोगो का प्रिय है।

आपको बता दें उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के सहनेवाल में हुआ था। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम अजय देवल था। सनी देओल का फिल्मों से काफी पुराना संबंध है। उनके पिता हिंदी सिनेमा के काफी जाने-माने अभिनेता रहे हैं। उनकी प्रसिद्धि को सनी देओल ने बाद में आगे बढ़ाया।

आपको बता दें सनी देओल ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट के साथ केवल एक ही फिल्म की है जो “गुनाह”  है। यह फिल्म लगभग 5 साल की देरी से रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि इसके बाद अभिनेता ने दोबारा कभी महेश भट्ट के साथ काम नहीं किया। इस फिल्म के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सनी ने कभी भी महेश भट्ट के साथ काम ना करने का फैसला लिया।

इस फिल्म में उनके साथ सुमित सहगल, राजा मुराद, डिंपल कपाड़िया एवं सोनी राजदान थे। फिल्म के प्रमोशन के समय सनी देओल ने महेश भट्ट के बारे में बताया था कि, महेश भट्ट कभी भी फिल्म की शूटिंग के लिए टाइम पर नहीं पहुंचते थे।

आपको बता दें शूटिंग के सेट पर सारे कलाकार बहुत जाते थे, लेकिन डायरेक्टर कभी नहीं पहुंचते थे। वह हमेशा अपने सहायको द्वारा फिल्म का निर्देशक करवाते थे। और डायरेक्टर के तौर पर हमेशा में ही महेश भट्ट का ही नाम लिया जाता था। यहां तक कि अगर महेश भट्ट शूटिंग पर आ जाते थे, तभी कलाकारों से नहीं मिलते थे। जो कि सनी देओल को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

सनी देओल का सोचना था कि,  अगर लोगों ने पसंद करके उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। तो उन्हें आगे भी अपनी पूरी मेहनत करनी चाहिए। सनी देओल को यह बात बहुत बुरी लगी कि महेश भट्ट अपने सहायक निर्देशकों से फिल्म का निर्देशन करवाते थे। जबकि अन्य फिल्मों को है खुद ही निर्देशन करते थे। उस समय तो सनी देओल ने कुछ नहीं बोला, लेकिन फिर भी रिलीज होने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बात की गई।

उन्होंने कहा, ” वह दोबारा महेश भट्ट के साथ कभी काम नहीं करेंगे”।बता दें इस फिल्म में सनी देओल के साथ मुख्य किरदार में डिंपल कपाड़िया, सुमित सहगल नजर आए थे”।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago