Categories: BusinessInternational

इस शख्स ने दिखाया अपना दिमाग, ₹100 के खरीदे हुए कबाड़ प्लेन से आज हर घंटे करता है लाखों की कमाई

जरूरी नहीं है कि हर इंसान अमीर पैदा हो। भगवान सभी को पैसे नहीं देता। लेकिन दिमाग सभी को देता है। बस जरूरत है तो उसे इस्तेमाल करने की। अगर किसी ने अपने दिमाग को इस्तेमाल कर लिया, तो उससे उसकी किस्मत भी बदल सकती है। अगर कोई पैसा वाला भी है और वह अपने दिमाग का इस्तेमाल नही करता तो वह कंगाल भी हो सकता है। और कोई दिमाग को इस्तेमाल करे तो वह मेहनत करके खूब पैसा कमा सकता है। इसी का एक ताजा उदाहरण अभी ब्रिटेन में देखने को मिला है।

आपको बता दे,  वहां एक शख्स ने कबाड़ जहाज को ₹100 में खरीदा था। उसके बाद उसने अपने दिमाग को इस्तेमाल किया और उससे एक बिजनेस शुरू किया। अब वह शख्स हर घंटे लाखों की कमाई करता है।

आपको बता दे, ब्रिटिश एयरवेज का 747 जेट 2020 में रिटायर हो गया था। कुछ ही दिनों में उसकी हालत कबाड़ जैसी हो गई थी। जिसके बाद कंपनी ने उसे नीलाम करने के लिए सोचा।

इसके बाद एयरपोर्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव सुजन्नाह हार्वे ने इसे एक पाउंड (100 रुपये) में खरीदा। फिर उन्होंने उसको ठीक करवाना  शुरू करवाया, ताकि उसे पार्टी के लिए इस्तेमाल किया जा सके। जिसमें करीब 5 करोड़ रुपये खर्च हो गए।

उन्होंने इतने पैसे किस लिए खर्च करें ताकि वह पूरी तरीके से ठीक हो सके। अब वह कबाड़ प्लेन अंदर से बिल्कुल महल जैसा बन गया। जिसे निजी प्रोग्राम के लिए किराए पर दिया जाता है।

यह प्लेन अब बर्थडे पार्टी, कॉरपोरेट मीटिंग, प्राइवेट लंच आदि के लिए इस्तेमाल होता है।  इसके रेट लाखों से करोड़ों रुपए तक के हैं। कई बार तो ग्राहक 1 घंटे के पार्टी के लिए लाखों रुपए का बिल भी भरते हैं।

हार्वे के अनुसार यह पार्टी प्लेन अभी इंग्लैंड के प्राइवेट एयरपोर्ट कोट्सवोल्ड्स में खड़ा है। इस प्लेन में हर तरह की पार्टी के लिए पूरा इंतजाम है। इसके अंदर आपको रेस्टोरेंट, बार के साथ डिस्को भी मिल जाएगा। ऐसे में जब भी आप अंदर जाएंगे, तो आपको पार्टी करने का मन कर जाएगा। अब इसे लोग ‘पार्टी प्लेन’ नाम से जानने लगे हैं। साथ ही उन्हें इस प्लेन को ऐसा बनाने पर गर्व है।

ब्रिटिश एयरवेज के मुताबिक इस प्लेन को उन्होंने 15 फरवरी 1994 को अपने बेड़े में शामिल किया था। इसे 6 अप्रैल 2020 को रिटायर कर दिया गया। इसने करीब 118,445 घंटे उड़ाने भरी है। वर्तमान में अगर आप इसे किराए पर लेकर पार्टी करना चाहें, तो आपको करीब 1 लाख रुपये प्रति घंटे देने होंगे।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago