Categories: Crime

सीएम मनोहर लाल खट्टर के ऊपर स्याही फेंकने वाले शख्स को पुलिस धर दबोचा

हरियाणा के अंतर्गत आने वाले हिसार जिलें में सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ हुई शर्मनाक हरकत के बाद पुलिस हरकत में आई और हिसार जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर स्याही फैंकने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, उक्त पूरा वाक्या हिसार के गांव जाखोद खेड़ा लिवासी आरोपी प्रवीण द्वारा गांव के ही युवक विक्रम को धमकी देने से जुड़ा है। विक्रम ने इस मामले में सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर प्रवीण के खिलाफ धमकी देने, डराने व गालियां देने का केस दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जाखोद खेड़ा निवासी प्रवीण ने साल 2018 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर पर स्याही फैंकी थी। वहीं 17 मई को जब मुख्यमंत्री हिसार में रोड शो करने के बाद के बाद देवी भवन मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे तो युवक प्रवीण ने उन पर स्याही फैंक दी थी। स्याही मुख्यमंत्री के कपड़ों व चेहरे पर गिरी थी। इसके बाद मौके पर ही पुलिस द्वारा प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब वाले मामले में विक्रम ने बताया कि प्रवीण बीते एक साल से उसको परेशान कर रहा है। जब भी प्रवीण रास्ते में उसको मिलता है तो वह उसको गालियां देते हुए धमकी देता है। दो दिन पहले भी प्रवीण ने उनके घर के सामने बाइक खड़ी करके उसको धमकी देते हुए कहा था कि घर पर कितने दिन छिपेगा, कभी तो बाहर निकलेगा। इसके बाद उसी रात को प्रवीण फिर से उनके घर के सामने आया और शराब के नशे में धमकी देने लगा।

तंग आकर विक्रम ने पुलिस को डायर 112 पर फोन किया। लेकिन पुलिस के वहां पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस के जाने के बाद प्रवीण ने फिर से वहां आकर विक्रम से कहा कि पुलिस तुझे कितने दिन तक बचाएगी, मौका मिलते ही तुझे जान से मार दूंगा। विक्रम ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago