Categories: Government

राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर तक जीत का परचम लहराने वालें हरियाणा की पांच हस्तियों को मिला पद्म पुरस्‍कार सम्मान

आज जहां पूरे देश भर में गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियो एवं झाकियों से पूरा देश भक्ति भाव में डूबा हुआ दिखाई दे रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ खेल कूद के क्षेत्र में अपना भरपूर योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मान देकर उनका अभिनंदन किया गया।
इसी कड़ी में नई दिल्‍ली में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति ने इन हस्तियाें को पद्म पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया।

खेल जगत के चमकते सितारे नीरज चोपड़ा और सोनीपत के सुमित अंतिल के अलावा, समाजसेवी ओम प्रकाश गांधी, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले मोतीलाल मदान और शिक्षा व साहित्य जगत को अपने योगदान से गौरवान्वित करने वाले राघवेंद्र तंवर को यह सम्मान दिया जाना है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले इसका ऐलान किया।

देश की शान बढ़ाने वाले हरियाणा के बेटे होनहार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, पैरा खिलाड़ी सुमित अंतिल, समाज सेवी ओम प्रकाश गाधी और प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर को पद्मश्री अवार्ड-2022 दिए जाने की घोषणा के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फोन करके सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राघवेंद्र तंवर को शिक्षा एवं साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिला है। प्रो. डॉ. राघवेंद्र तंवर को भारत सरकार ने भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद का पिछले दिनों ही अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
प्रो. राघवेंद्र तंवर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 40 वर्षों के सेवाकाल में कुलसचिव, डीन एकेडमिक अफेयर्स, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डीन्स सोशल साइंस, इतिहास विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर एमेरिटस जैसे अहम पदों पर काम करते रहे है। विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में हरियाणा इतिहास और संस्कृति अकादमी के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

deepika gaur

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago