Categories: Sports

हार्दिक पांड्या से लेकर विराट कोहली तक रहते है करोड़ो के आलीशान बंगले में जानिए पूरी लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारत के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी अपना अधिकार समय अपने रांची वाले हाउस फार्म हाउस पर बिताते हैं।बिजनेस टुडे के अनुसार धोनी अपने फॉर्म हाउस पर उगाई गई सब्जियों को दुबई निर्यात करने की प्लानिंग कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर के मालिकाना हक वाले सबसे महंगे घरों में से एक धोनी का रांची फार्म हाउस गिना जाता है। जो कि शहर उनके घर से थोड़ी ही दूर पर है ।इतने महंगे और लग्जरियस घर में धोनी के अलावा और भी क्रिकेटरों की लंबी लिस्ट शामिल है।तो चलिए जानते है भारत के 6 क्रिकेटर और उनके आलीशान बंगलों को कीमत

1) विराट कोहली


विराट कोहली वर्तमान में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर में गिने जाते हैं। वहीं इनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं ।ऐसे में इनका नाम यदि टॉप पर रखा जाए तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी ।टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गुड़गांव में इनके बंगले और अलीबाग में एक हॉलिडे होम के अलावा भी इनका घर मुंबई अपार्टमेंट वर्ली में ओंकार 1973 में है वही इसकी कीमत की आंके तो यह तकरीबन 34 करोड़ रुपए है।

2) रोहित शर्मा

उप कप्तान रोहित शर्मा और उनका पूरा परिवार वर्ली के एक आलीशान घर में रहता है ।वही इनका घर विराट कोहली के अपार्टमेंट के पास ही है ।रोहित का घर 53 -मंजिला अहूजा टॉवर्स की 29वीं मंजिल पर है और इनके घर से वर्ली सीफेस का नजारा बेहद खूबसूरत है।भारतीय क्रिकेटर ने इस खूबसूरत घर को खरीदने के लिए 30 करोड़ खर्च किए थे।

3) एमएस धोनी

एम एस धोनी हिंदी क्रिकेट के इतिहास में काफी अच्छा नाम कमाया है।वही ये भारत के क्रिकेटरों में सबसे महंगे और सबसे बड़े घरों को खरीदने वाले क्रिकेटर भी हैं। धोनी के पास एक विशाल बंगला 7 एकड़ की जमीन में बना हुआ है ।एमएस धोनी का फार्महाउस लोगो को अट्रैक्शन का केंद्र है। क्रिकेटर के घर में एक विशाल ओपन मैदान है।आर्किटेक्चर डाइजेस्ट के मुताबिक पूर्व कप्तान का घर बेहद आलीशान है इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते है कि इसे बनाने में 3 साल से अधिक का समय लग गया था ।

4) सुरेश रैना

क्रिकेट सुरेश रैना रिटायरमेंट के बाद से अपनी लविंग पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ गाजियाबाद के घर में रह रहे हैं ।सुरेश रैना के होमटाउन गाजियाबाद के राज नगर में स्थित इस आलीशान घर की कीमत तकरीबन 18 करोड़ है। इनका ये खूबसूरत घर हरा भरा और चारों ओर हरियाली से घिरा हुआ है। इनके घर की बालकनी से खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं।

5) युवराज सिंह

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ही बिल्डिंग के पास में युवराज सिंह के कुछ अपार्टमेंट है ।युवराज के पास ओंकार 1973 की 3 बिल्डिंग में से एक 35 वीं मंजिल पर क्रिकेटर के दो फ्लैट है।वही आपको मालूम होगा कि इनके दो अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 64 करोड़ के आसपास आती है।

6) हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या और क्रिकेटर भाई क्रुणाल पांड्या अपना टेंट हाउस खरीदने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करने के दौरान बताया था कि परिवार के साथ रहने के लिए एक आलीशान घर होना उनका सपना था।वडोदरा में विशाल पेंटहाउस, ओलिव्स क्रे में क्रिएटिव डायरेक्टर राधा अग्रवाल के जरिए डिजाइन किया गया था ये शानदार घर लगभग 6,000 वर्ग फुट तक फैला हुआ है।

Team Saffron

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago