Categories: FaridabadGovernment

फरीदाबाद नगर निगम को मिलेंगे 4 करोड़, जानिये क्यों

नगर निगमों को पैसा तो खूब देती है सरकार इस अपेक्षा में की वह काम करेंगीं | लेकिन नगर निगम वाला तो ऐसा काम कर जाते हैं जिसकी अपेक्षा तो केंद्र सरकार भी नहीं कर सकती | पैसा तो मिलता है शहर के विकास कार्यों के लिए, लेकिन शहर के विकास नहीं निगमों में बैठे अधिकारीयों के घरों का विकास हो जाता है |

फरीदाबाद नगर निगम को मिलेंगे 4 करोड़, जानिये क्यों

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद व पानीपत नगरनिगमों, पिहोवा व फर्रुखनगर नगरपालिकाओं में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 11 करोड़ रुपए के राशि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है।

हर वर्ष लगभग 2.5 करोड़ रूपए मानसून के वक़्त सरकार नालों की सफाई के लिए निगम को देती है | लेकिन सड़कों का क्या हाल होता है यह किसी से नाहीं छुपा | सारा पैसा बट जाता है आपस में अधिकारीयों के बीच | मनोहर लाल, नगरनिगम फरीदाबाद को 4 करोड़ रुपए की राशि, नगरनिगम पानीपत को 29.29 लाख, जबकि नगरपालिका फर्रुखनगर को 4.58 करोड़ रुपए व नगरपालिका पिहोवा को 1.72 करोड़ रुपए की राशि देंगे, नगर निगम फरीदाबाद राशि में से 3 करोड़ रुपए से भारत कालोनी की गलियों के निर्माण और 97.96 लाख रुपए से अग्रवाल स्कूल के मंगला रोड के सीवर पाईपलाइन बिछाने पर खर्च करेगा।

3 करोड़ से गलियों का निर्माण, जनता सब जानती है कि अगर अधिकारी लगाएंगे 30 लाख तो बिल दिखाएंगे 3 करोड़ का | जिस दिन भारत में सरकारी कर्मचारी खुद के पेट का न सोच कर देश का सोचने लगेगा उस दिन भारत में कोई भूखे पेट नहीं सोयेगा | नगरनिगम पानीपत 29.29 लाख रुपए की राशि से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क व साईं बाबा चौक के निकट पार्क पर खर्च करेगी। नगरपालिका फर्रुखनगर 4.58 करोड़ रुपए से सड़कों के निर्माण पर खर्च करेगा, नगरपालिका पिहोवा 1.72 करोड़ रुपए से राशि पृथु कॉलोनी और मॉडल टाऊन के विभिन्न पार्कों पर खर्च होगी। नगरपालिका खरखौदा को स्टेडियम के लिए 5 कनाल 2 मरला जमीन खरीदने के लिए 29.97 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago