HomeCrimeशादी का झांसा देकर दंपति ने लगाई लाखों की चंपत, महिला नशीला...

शादी का झांसा देकर दंपति ने लगाई लाखों की चंपत, महिला नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी लेकर हुई फरार

Published on


दिन प्रतिदिन लूटपाट, डकैती तथा ठगी से लेकर चोरी के मामलों की ग्राफ तेजी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में ठगी से जुड़ा हुआ अन्य एक मामला एक बार फिर हरियाणा के अंतर्गत आने वाले रोहतक जिले के गांव मदीना में दर्ज किया गया, जहां युवक को शादी कराने का झांसा देकर एक दंपत्ति उससे करीबन डेढ़ लाख़ रुपए लेकर रफू चक्कर हो गए। इतना ही नहीं उसके घर से नगदी व जेवरात भी गायब थे। उक्त मामले की शिकायत उसने गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने दर्ज कर ली हैं।

पुलिस से मिली जानकारी में पता चला कि युवक मदीना गांव निवासी श्री कृष्ण जिसकी गांव में बारबर की दुकान हैं। पिता गुजर चुके हैं, जबकि मां बुजुर्ग है। गांव के एक दंपती ने उसे झांसा दिया कि वे डेढ़ लाख रुपये में उसकी शादी पंजाब में करवा देंगे। आरोपी उसे पंजाब के जालंधर में ले गए। वहां पर एक 30 वर्षीय महिला को दिखाया।

शादी का झांसा देकर दंपति ने लगाई लाखों की चंपत, महिला नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी लेकर हुई फरार




दंपति ने कहा कि चार दिन यह महिला घर पर आपके पास रहेगी। इसके बाद शादी करेगी। चार दिन बाद रात करीब 10 बजे आरोपी दंपती व एक अन्य उसके घर आए और महिला से आधा घंटे तक अकेले में बात की। फिर महिला ने चाय पिलाई। चाय पीने से उसे गहरी नींद आ गई। सुबह चार बजे उसकी आंख खुली। उठा तो देखा महिला गायब थी।

साथ में पीड़ित का मोबाइल फोन, 50 हजार की नकदी, कानों के बाले व दूसरा सामान भी ले गई। वह सुबह आरोपियों के घर पहुंचा, लेकिन आरोपी दंपती नहीं मिले। इसके बाद आरोपियों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि महिला दो-तीन दिन में आ जाएगी। बार-बार टालते रहे। फिर कोरोना संक्रमण काल आ गया। अब नकदी व सामान मांगा तो आरोपी धमकी दे रहे हैं। मामले की सूचना पुलिस को की थी।

शादी का झांसा देकर दंपति ने लगाई लाखों की चंपत, महिला नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी लेकर हुई फरार



30 वर्षीय महिला तीन दिन पीड़ित के घर रही, लेकिन चौथे ही दिन चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नकदी व जेवरात लेकर चंपत हो गई। जिसके बाद से ही पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा था। अब गृहमंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में दो महिलाओं सहित चार को नामजद किया गया है।


बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने दोनाें पक्षों को बुलाया था। आरोपी पक्ष ने चार दिन में सामान वापस देने की बात थाना प्रभारी के सामने कही, लेकिन अब तक सामान नहीं दिया। आखिर में पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी। पुलिस ने आरोपी पवन, प्रवीण, पवन की पत्नी व पंजाब की महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...