Categories: Entertainment

मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने रोशन किया अपने ससुराल का नाम, जानिए क्या किया

आज के समय में मिथुन चक्रवर्ती एक बहुत बड़ा नाम है। उन्हें इंडस्ट्री में डिस्को डांसर भी कहा जाता है। वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कई ऐसे बयान दिए हैं जिसके चलते वह चर्चाओं में बने रहते हैं। इतना ही नहीं मिथुन ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली के मंच पर बीजेपी का झंडा भी फहराया था। लेकिन खुद के ही घर में एक शख्स अपनी एक्टिंग से ना सिर्फ देश भर में पहचान बन रहा है, बल्कि अपनी कामयाबी के झंडे हर जगह गाड़ रहा है।

आपको बता दें अभिनेता के बेटे की नहीं बल्कि उनकी बहू मदालसा शर्मा की बात कर रहे हैं।  मदालसा आज एक्टिंग की दुनिया में काफी अच्छा खासा नाम बना चुकी हैं। आपको बता दें मदालसा शर्मा चक्रवर्ती ने टीवी के नंबर वन शो अनुपमा में काव्या की भूमिका निभाई है।

वह शो के मुख्य किरदारों में से एक हैं। इन दिनों चल रहे प्लॉट में दिखाया जा रहा है कि काव्या को जबरदस्ती करने की कोशिश की जा रही है।  जिसके बाद में पूरी तरह से टूटी फूटी नजर आए। शो में वह एक  मॉडल और इंडिपेंडेंट लड़की है। जिसका पहले से ही शादीशुदा इंसान के साथ अफेयर चल रहा है। कभी भोली भाली लड़की, तो कभी स्वाभिमानी ऐसा किरदार निभा रही हैं।

एक चीज और आपको बता दें मदालसा की मां काफी फेमस एक्ट्रेस है। जिन्होंने महाभारत में 1988 में देवकी की भूमिका निभाई थी। मदालसा शर्मा एक इंटरनेशनल मॉडल भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है।

इसके अलावा हिंदी, तेलुगू,कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। 2021 में रिलीज हुई गणेश आचार्य की बॉलीवुड एंजेल में भी उन्होंने काम किया है। लॉकडाउन के चलते उन्होंने अनुपमा की शुरुआत की थी। जो के समय में से नंबर वन शो है।

यह शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। काव्या का किरदार भी लोगों को बहुत लुभा रहा है। मिथुन के बेटे महाअक्षय के साथ मदालसा शर्मा की शादी हो चुकी है। पहले वे दोनों काफी अच्छे दोस्त थे। उसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी हो गई।

आपको बता दे,  मदालसा फेमस एक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। उन्होंने खूबसूरती के मामले में काफी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। वह  सीरियल में काफी खूबसूरत नजर आती हैं। अपने अभिनय से उन्होंने सभी के दिलों को जीत लिया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 hours ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago