Categories: Trending

हरियाणा के खिलाडियों ने दिखाया अंडर 19 विश्वकप में अपना दम, दिनेश बाना ने दिलाई जीत, घर में जश्न का माहौल

हरियाणा कब्बड़ी और कुश्ती के साथ क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना रहा है ,अंडर 19 के खेले जाने वाले क्रिकेट मैच में हरियाणा के दिनेश बाना ने अपनी बेहतरीन पारी खेली और जीत दिलाई ।
रोहतक के निशांत सिंधु, हिसार के दिनेश बाना और भिवानी के गर्व सांगवान विश्व विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वहीं अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल का परिवार भी हरियाणा के रोहतक से ही संबंध रखता है। उनकी इस कामयाबी पर घरवालों ने जश्न मनाया।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्वीट कर इस जीत पर सभी प्रतिभागियों और उनके परिजनों को बधाई दी। तीनों होनहारों के घर खुशी का माहौल है। घरवालों ने ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दिनेश बाना ने बेहतरीन विकेटकीपिंग करते हुए इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों की घर वापसी की । वहीं बल्लेबाजी में भी महज 5 गेंद में 2 छक्के मारकर 13 रन बनाए।

दिनेश के पिता ने अपने घर पर बड़ी स्क्रनिंग लगा दी थी ताकि उनके बेटे का मैच दर्शक आराम से देख सके । जैसे ही भारत की जीत हुई तभी सभी लोग खुशी से झूम उठे और पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए । दिनेश के पिता उनको इंजीनियर बनना चाहते थे लेकिन दिनेश को क्रिकेटर बनाना चाहते थे

दिनेश के पिता हवलवार है और मां ग्रहणी हैदिनेश के कोच रणवीर का कहना है कि दिनेश पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता है। दिनेश वर्ष 2012 से उनके पास सेंट सोफिया स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास कर रहा है।कोच रणवीर कहते हैं कि दिनेश बाना अभी मिडिल-लोअर ऑर्डर में खेलते हैं। अगर उन्हें ऊपरी क्रम पर बैटिंग करने का मौका मिला तो उनकी कमाल की बल्लेबाजी पूरी दुनिया का ध्यान खींच सकती है। दिनेश बाना की विकेटकीपिंग बेहतरीन है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago