Categories: Uncategorized

शादी कर ससुराल पहुंचने से पहले रास्ते से ही प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पैसे और गहने भी ले गई संग

कई बार हमने सुना होगा कि किसी लड़की की शादी उसके बिना मर्जी के उसके घर वाले करते हैं, तो वह शादी से भाग जाती है। लेकिन क्या आपने कभी यह सुना है कि दुल्हन अपनी शादी के कुछ घंटे बाद ही वह भाग गई ?  ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर से आया है, यहां पर एक दुल्हन शादी के कुछ ही घंटों बाद फरार हो गई।  दुल्हन अपने ससुराल तक नहीं पहुंची थी। वह अपने घर से विदा होकर रास्ते में ही थी कि वही से वह किसी अन्य शख्स के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गई और बहुत सारे कीमती सामान भी ले गए।

आपको बता दें यह अजब गजब घटना ओमती थाना क्षेत्र से आई है। दूल्हे का नाम दशरथ पटेल है, जो कि छिंदवाड़ा में रहता है। वह जबलपुर शादी करने के लिए आया था। जबलपुर उसके चाचा चाची रहते हैं।

उसके चाचा चाची की एक किराने की दुकान है। उनकी दुकान पर अक्सर एक महिला आती जाती रहती थी। यही बातों ही बातों में दशरथ के लिए लड़की तलाश करने के बाद निकली। इस पर उस महिला ने उन्हें एक लड़की के रिश्ते के बारे में बताया,  जिसका नाम रेनू है।

रिश्ता बताने वाली महिला रेनू की मौसी है। उसने कहा कि रेनू के मां बाप नहीं है। तो उसकी शादी का खर्चा आपको ही उठाना होगा। दशरथ और उसकी चाची इस बात के लिए मान गई हैं।

सूत्रों के अनुसार,  शादी 1 फरवरी को तय की गई।  दशरथ शादी के 2 दिन पहले छिंदवाड़ा से जबलपुर आ गया।  जहां उसने रेनू के साथ मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई।

शादी के समय लड़के वालों ने दुल्हन को 60,000 रुपए के महंगे गहने और तोहफे दिए थे। शादी के बाद दशरथ से रेनू ने ₹30000 नगदी भी ली। मंदिर में शादी करने के बाद नया नवेला जोड़ा बाइक से कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाने जा रहा था।

लेकिन रास्ते में रेनू ने दशरथ को बाइक आराम से चलाने के लिए कहा, जैसे बाइक धीमी हुई वह बाइक से उतर गई और पीछे आ रही बाइक पर युवक के साथ बैठकर भाग गई।

रेणु की मौसी पहले ही जिला कोर्ट पहुंची हुई थी। जैसे ही दूल्हे की चाची को दुल्हन के भागने की सूचना मिली, तो उन्होंने रेणु की मौसी को कोर्ट में ही पकड़ लिया। उन्होंने सारा किस्सा कोर्ट में मौजूद वकीलों को बताया।

उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस केस की जांच कर लिया है और रेनू को भी खोजने की कोशिश कर रही है।

Kunal Bhati

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago