Categories: Politics

UP विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, यह बड़े नेता भी हुए BJP में शामिल

जैसा की आप सभी को पता है इस समय सबसे ज्यादा सुर्खियों में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। जिस दौरान  दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कांग्रेस के एक बड़े नेता ने इनका हाथ छोड़कर बीजेपी से हाथ मिला लिया है। आपको बता दें गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी सविता पांडे ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

रविवार को लखनऊ बीजेपी ऑफिस में सविता पांडे ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली है। आपको बता दें 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में 7 चरणों में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

आपको बता दें सविता पांडे को भाजपा राज्य मुख्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर संविदा पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की भाजपा सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की जन कल्याण के लिए बनाए हुए नीति से प्रभावित होकर बीजेपी में आई है।

उन्हीने आगे बताया कि,  पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में मां, बहन, बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति भाजपा सरकार ने सभी महिलाओं को विश्वास दिलाया है कि वह सुरक्षित है। इससे प्रभावित होकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी, सविता पांडे पर बहुत विश्वास करते थे। इसलिए उन्हें इस सीट से उम्मीदवार बनाया था। इन चुनावों में प्रियंका गांधी कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने वादा किया था कि, इस चुनाव में 40% कांग्रेस उम्मीदवार महिला होंगी। उसी के तहत उन्होंने सविता पांडे को मौका दिया था। लेकिन वह ऐन चुनावों से पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई।

आपको बता दे, रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली। डा. वाजपेई ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाया।

यहां लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम और सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की निति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहें है।

सभी नवागन्तुको का भाजपा परिवार में स्वागत है। विधानसभा चुनाव 2022 में फिर एक भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को और मजबूती देने के लिए आप सभी का आवाह्न है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago