मुकेश अंबानी की एक ऐसी कार जिसका नंबर रजिस्टर करने के लिए ही खर्च हुए 20,00,000 रुपए

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से सुर्खियों पर आते रहते हैं। उनके रहने का तरीका काफी आलीशान है। हाल ही में अपने जिओ कंपनी में लाए बदलाव के कारण और फिर उनकी वाइफ की महंगी फोन के कारण वह लोग सुर्खियों में रहे हैं । लेकिन खुद मुकेश अंबानी इस बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इस बार देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने चेयरमैन और एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन यानी के मुकेश अंबानी के लिए 13.14 करोड़ रुपए की शानदार रोल्स रायस कार खरीदी है।

इस महंगी कार की कीमत और उसके लुक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि सिर्फ इस कार पर वीआईपी नंबर लगवाने के लिए ही कंपनी ने 1200000 रुपए का खर्च किया है। बता दें कि अंबानी परिवार की इस नई कार का नंबर “0001” है।

अंबानी परिवार द्वारा खरीदी गई यह कार अब तक की भारत की सबसे महंगी कार है। रोल्स रायस के लिए
कलिनन पेट्रोल मॉडल की सबसे महंगी कार का पंजीकरण मुंबई के तारदेव आरटीटी में इस वर्ष 30 जनवरी को कराया गया है।

2018 में लॉन्च हुई थी कार

यह कार साल 2018 में लांच की गई थी और इस कार की शुरुआती कीमत सिर्फ 6.95 करोड़ रुपए थी। लेकिन देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के लिए इस कार में कुछ बदलाव किए गए हैं।

इसके लुक में थोड़ा चेंज लाया गया है जिसके कारण कंपनी इस कार की कीमत दुगनी ले रही हैं। आरटीओ के अधिकारी ने कहा है कि इस कार के पंजीकरण के दौरान कंपनी ने 20,00,000 रुपए पंजीकरण टैक्स के रूप में और ऊपर सड़क सुरक्षा टैक्स के रूप में दिए हैं।

अगर बात करें इस कार के बारे में तो यह गाड़ी काफी ज्यादा लग्जरी और शानदार है। यह सिर्फ महंगी ही नहीं बल्कि दिखने में भी सबसे अलग है। इस गाड़ी का आकार और डिजाइन काफी ज्यादा अलग और शानदार है।

गाड़ी में हैं इतने सारे फीचर्स

इस गाड़ी को नार्मल रोड पर चलाते समय परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इस गाड़ी को साफ-सुथरे रोड पर चलाने के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। गाड़ी में आपको ग्रिल के आकार के एलईडी हेडलैंप मिल सकते हैं।

इस गाड़ी में 6200 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ ही गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है। सच में काफी ज्यादा लग्जरी और शानदार है। यह गाड़ी मुकेश अंबानी के पास कई करोड़ की गाड़ियां मौजूद है। लेकिन यह उन सब गाड़ियों में से सबसे महंगा और सबसे स्पेशल गाड़ी है।

Team Saffron

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago