Categories: GovernmentJobs

कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, अब हरियाणा के 500000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

जैसा कि आप सभी को पता ही है, अभी हाल ही में कैबिनेट की बैठक चल रही थी। जिसमें मुख्यमंत्री ने कुछ अहम फैसले लिए हैं,  जो हम आपको बताने वाले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र 2 मार्च से शुरू होगा। इस बारे में माननीय राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर को पत्र भेजा जाएगा। सत्र कितने दिनों तक चलेगा इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नव वर्ष 2022 में आयोजित हरियाणा कैबिनेट की पहली बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडे रखे गए थे। इसमें शाहाबाद चीनी मिल को सात केएलपीडी, एथलॉन प्लॉट की स्थापना के लिए 8.92 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि डिस्टलरी नियम 1932 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।

इसके तहत अब प्रदेश में सभी डिजिटिलॉरी में फ्लो मीटर लगाए जाएंगे। जिसमें शराब और  स्प्रेड को गिना जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी। केंद्र सरकार के तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी लॉ कमीशन की सिफारिश पर उपयोगी हो चुने 20 एक्ट को रिपेलिंग करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगे बताया कि हरियाणा में ग्रुप डी और सी के पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। सभी विभागों से 11 फरवरी तक ग्रुप सी और डी के पदों की आवश्यकता अनुसार पद भेजने के लिए कहा है। उसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सूचित कर भर्तियों का विज्ञापन निकाला जाएगा और एंट्रेंस टेस्ट के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा।

अभी तक पोर्टल पर 800000 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। अब जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर टेस्ट आयोजित किया जाएगा। ग्रुप डी के लिए एक टेस्ट आयोजित होगा जबकि ग्रुप सी की भर्ती के लिए दो टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आपको बता दे, मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि राज्य में हर हाथ को काम देने की योजना के तहत 500000 नई भर्तियां जारी की जाएंगी। जिससे लोगों को नौकरियां मिल सकेंगे।

एक सवाल का जवाब देते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 65 की आयु पूरी कर चुके नंबरदारों का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। जो भी नंबरदार मेडिकल चेकअप फिट पाया जाएगा उनकी सेवाएं ही आगे बढ़ाई जाएंगी और जो अनफिट होगा उन्हें सेवामुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा नंबरदारी में सर्वथा भी खत्म किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर महीने की बुढ़ापा पेंशन 7 फरवरी को खातों में डाल दी गई है। जबकि जनवरी महीने की पेंशन 8 फरवरी आ गई है। अब पेंशन को परिवार पहचान पत्र से जोड़ा जा रहा है। जिससे भविष्य में पात्र व्यक्ति को कोई परेशानी ना आए। जो भी व्यक्ति 60 वर्ष की उम्र पूरी कर लेगा, उसकी खुद-ब-खुद पेंशन आनी शुरु हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, अगर कोई  धर्म परिवर्तन किए बिना कोई शादी करता है इस पर कोई रोक नहीं होगा।  लेकिन कोई पैसे के लालच में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

इस संबंध में कैबिनेट ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध बिल 2022 को मंजूरी दे दी है। पिछले दिनों यमुनानगर, मेवात, गुरुग्राम और पानीपत जिले में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के मामले आए थे। इन्हें रोकने के लिए इस बिल को पास किया गया है

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के संबंध में पूछे जाने वाले सवालों का मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि पार्टी ने चुनाव प्रचार में उनकी ड्यूटी भी लगाई है। अभी कुछ दिन पहले एक दिन के लिए उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए भी गए थे। अब आने वाले दिनों में 4 दिन उत्तर प्रदेश, 2 दिन के लिए पंजाब और एक दिन उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

सभी राज्य में भाजपा सरकार बनने जा रही है  मुख्यमंत्री का कहना है कि निजी क्षेत्र में 75% नौकरियों में हरियाणा के निवासी को आरक्षण दिए जाने के मामले में सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। 11 फरवरी को इसकी सुनवाई होगी।

Kunal Bhati

Published by
Kunal Bhati

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago