HomeFaridabadजाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

Published on

जैसा कि सबको पता है कि शहर में जाम एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसके कारण वातावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। साथ-साथ लोगों की जेब पर भी बुरा असर पड़ता है। लोगों का काफी समय भी बर्बाद होता है। फरीदाबाद को जाम से मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसके अलावा जगह जगह ऑटो रिक्शा भी जाम का कारण बन जाता है। इसको देखते हुए ऑटो स्टैंड के लिए एक जगह भी निर्धारित की जाएगी। ऑटो स्टैंड के लिए जगह निर्धारित करने की कवायद शुरू करते हुए कई पदाधिकारियों ने ऑटो स्टैंड के लिए जगह निर्धारित कर योजना पर अमल कर इसकी शुरुआत कर दी।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पर नियंत्रण की योजना को अमल में लाते हुए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से काम शुरू कर दिया गया है। हाईवे का दौरा कर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया जहां ऑटो स्टैंड बनाया जा सकता है। बल्लभगढ़ की ट्रैफिक समस्या को देखते हुए, यहां ऑटो स्टैंड बनाने के लिए तीन जगह चिह्नित की गई हैं।

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

इनमें सोहना फ्लाईओवर के पास बस स्टैंड के बाईं तरफ, बस अड्डा चौकी के आगे पलवल की तरफ स्थान निर्धारित किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चिह्नित स्थानों पर ऑटो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएंगे। निर्धारित स्थान के अलावा अगर ऑटो हाईवे पर इधर-उधर खड़े नजर आएंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

ट्रैफिक थाना प्रभारी दर्पण कुमार ने बताया कि शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद और बदरपुर बार्डर के पास ऑटो स्टैंड बनाने के लिए जगह निर्धारित की जाएंगी। इसके बाद बाकी स्थानों पर इसी प्रकार स्थान निर्धारित किए जाएंगे।

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

बीते शुक्रवार डीसीपी ट्रैफिक सुरेश हुड्डा, एसीपी ट्रैफिक पृथ्वी सिंह, एसएचओ यातायात पुलिस दर्पण सिंह, एवं रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन ऑटो यूनियन के प्रधानों के साथ बैठक कर इस समस्या का हल निकालने के लिए मंथन किया गया था।

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

तब यही समाधान सामने आया कि जगह-जगह ऑटो खड़े करने के लिए जगह निर्धारित कर दी जाए। चौक चौराहा एवं हाईवे पर ऑटो खड़े ना हो और ट्रैफिक नियमों का पालन हो जिससे जाम की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं यह अपील की जाएगी कि 10 साल पुराने डीजल ऑटो को सड़कों पर ना लेकर आए, नाबालिक ड्राइवर और अन्य ऑटो ड्राइवर बिना लाइसेंस के ऑटो ना चलाएं।

जाम फ्री होगा फरीदाबाद का यह इलाका, जगह-जगह बनाए जाएंगे ऑटो स्टैंड

आने वाले सुबह में जल्दी सभी ऑटो ड्राइवर को लिखी यूनिकोड दिया जाएगा जिससे ऑटो और ड्राइवर की पहचान ट्रैफिक पुलिस के पास होगी और यूनिकोड को ऑटो पर लिखा जाएगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this