Categories: Uncategorized

गंगूबाई काठियावाड़ी ने जवाहर लाल नेहरू को सरेआम किया था प्रपोज, बोलीं- क्या आप मुझे Mrs नेहरू बनाएंगे?

आलिया भट्ट बॉलीवुड के एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में बहुत सारे सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें की एक फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक ऐसी महिला है जिसने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है। एक अच्छे खासे परिवार में जन्म लेने के बाद भी उनके जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आई। जिसने उसे अपराधी, डॉन, एक वेश्या और बिजनेस वूमेन बना दिया।

हुसैन जैदी ने अपनी किताब माफिया क्वीन ऑफ मुंबई में गंगूबाई काठियावाड़ी के पूरे जीवन को लिखा है। गंगूबाई का प्रभाव अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टर तक नहीं था,  बल्कि बड़े-बड़े राजनेता भी उनसे काफी प्रभावित थे। गंगूबाई ने महिला सशक्तिकरण समिट में वेश्यावृति के पक्ष में एक स्पीच दी थी जो कि बहुत चर्चाओं में रही थी।

गंगुबाई की स्पीच इतने सुर्खियों में रहे उस वक्त के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु तक भी पहुंच गई थी। आपको बता दे,  किताब में एक ऐसी घटना भी है जब गंगूबाई ने नेहरू से कहा था क्या आप मुझे मैसेज नेहरू बनाएंगे?

हुसैन जैदी की किताब के मुताबिक एक बार गंगूबाई ने अपने राजनीतिक परिचितों की मदद से तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से मिलने के लिए वक्त मांगा था।  इस मुलाकात में उनके विचारों से नेहरू बहुत प्रभावित हुए। उस समय नेहरू ने उनसे पूछा कि वह इस धंधे में क्यों है?  उन्हें एक अच्छी नौकरी और अच्छा पति भी मिल सकता है।

इस पर गंगूबाई ने नेहरू से कहा कि अगर आप मुझे अपनी पत्नी बना लेंगे तो मैं तुरंत यह काम छोड़ दूंगी। गंगूबाई की यह बातें सुनकर चाचा नेहरू चौक गए और अपनी असहमति जताई।  इसके बाद गंगूबाई ने नेहरू से कहा ‘इसके बाद गंगूबाई ने उनसे कहा कि, ‘प्रधानमंत्री जी, नाराज़ मत होइए। मैं सिर्फ़ अपनी बात साबित करना चाहती थी। सलाह देना आसान है लेकिन उसे ख़ुद अपनाना मुश्किल है।’

आपको बता दें गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली हैं। शायद आपको नहीं पता होगा उनका असली नाम हरजीवनदास काठियावाड़ी था। वह गुजरात के कठियावाड़ के एक समृद्ध परिवार की बेटी थी। उनकी जिंदगी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। उनका सपना था हीरोइन बनना। 16 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया, जिस कारण में मुंबई चली गई।

प्यार के चक्कर में गंगूबाई ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर उस अकाउंटेंट से शादी की थी और फिर भागकर मुंबई आई थी।  लेकिन उनके साथ जो यहां होने वाला था इसके बारे में उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था। जिस शख्स के लिए उन्होंने अपना सब कुछ छोड़ा, उसने ही उन्हें धोखा दे दिया। मात्र ₹500 के लिए उसने उसे कोठे पर बेच दिया।

यहां से गंगुबाई की घटना कहानी शुरु होती है माफिया डॉन करीम लाला की गैंग के एक आदमी ने गंगुबाई का बलात्कार किया था। इसके बाद करीम लाला से  गंगुबाई ने मुलाकात की और न्याय मांगा। यहां तक कि उन्होंने करीम से भाई का रिश्ता निभाया गया। पति से धोखा मिलने के बाद अपने समाज की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। जो कि आगे चलकर फीमेल डॉन बनी।

सूत्रों के अनुसार, गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा रेड लाइट इलाके में कई कोठे भी चलाती थीं। कहा जाता है कि किसी भी लड़की की मर्जी के बिना गंगूबाई उसे अपने कोठे पर नहीं रखती थीं। गंगूबाई ने सेक्स वर्कस और अनाथ बच्चों की मदद के लिए बहुत काम किए थे।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago