Categories: Education

अपना सपना पूरा करने के लिए 70 की उम्र में ताऊ ने दी दसवीं की परीक्षा, रोचक है इनकी कहानी



जीवन में अगर कुछ करने की चाह हो, जज्बा हो तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पार कर सकता है। अपने सपने को पूरा करने के लिए हरियाणा के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने कुछ ऐसा किया जिससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने सपने को पूरा करने के लिए उम्र की परवाह न करते हुए दसवीं की परीक्षा दी।

सात साल पहले व्यवस्था सुधार की दिशा में हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की थी। इस फैसले से कई लोगों के पंचायत चुनाव लड़ने के सपना बिखर गया। आजाद सिंह मोर भी इन्हीं लोगों में से एक थे। लेकिन इन्होंने हर नहीं मानी। खुद के सपने पूरे नहीं होने पर कुछ लोगों ने अपने बेटे, पत्नी, बेटी और पुत्रवधू तक को चुनाव लड़वाया था।



सोनीपत के गांव बरोदा के रहने वाले आजाद सिंह मोर का पंचायत चुनाव लड़ने का सपना है। इसके लिए उन्होंने 70 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की है। आजाद सिंह मोर 2016 में बरोदा मोर से सरपंच का चुनाव लड़ना चाहते थे।

चुनाव से एक साल पहले ही हरियाणा सरकार ने सरपंच के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दी थी। जिससे कई लोगों का सपना टूट गया और आजाद सिंह मोर भी इन्हीं लोगों में से एक थे। सामान्य वर्ग के सरपंच पद के लिए दसवीं कक्षा पास करना अनिवार्य था। उस समय वह केवल तीसरी कक्षा पास थे। कम पढ़े-लिखे होने के चलते उनका चुनाव लड़ने का सपना पूरा नहीं हो पाया।



अपने इस सपने को पूरा करने के लिए आजाद सिंह मोर ने बुढ़ापे में पढ़ना शुरू किया और 2021 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान में दसवीं कक्षा के लिए आवेदन किया लेकिन महामारी के चलते परीक्षा नहीं हो पाई।

अब पंचायत चुनाव में बजाएंगे अपना डंका

अस्समेंट के आधार पर बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया। आजाद सिंह मोर के पास अब मार्कशीट पहुंची है। उन्होंने 70 साल की उम्र में करीब 76 प्रतिशत अंक के साथ दसवीं की परीक्षा पास की है। अब वे पंचायत चुनाव में अपना डंका बजाएंगे।

आजाद सिंह के बेटे विजय मोर का कहना है कि परीक्षा के लिए उनके पिता ने पूरी तैयारी की थी। वह हमेशा पढ़ाई करते रहते थे। लेकिन महामारी के कारण परीक्षा नहीं हो पाई। विजय खुद ग्रेजुएट हैं। उनके भाई अजय भी ग्रेजुएट हैं और सेना में कार्यरत है।

deepika gaur

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago