Categories: Trending

IPL Auction 2022 में हुआ बड़ा ब्लंडर, दिल्ली की झोली में गया मुंबई का खरीदा हुआ खिलाड़ी

IPL 2022 की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। इसके लिए बेंगलुरु में दो दिन तक चली खिलाड़ियों की नीलामी में एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमें बोलियां लगा रही थी। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कड़ी टक्कर चल रही थी। इस दौरान खिलाड़ियों की नीलामी कराने वाली होस्ट चारू शर्मा की एक चूक से मुंबई इंडियंस का खरीदा हुआ खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल की झोली में चला गया है। बता दें कि चारू शर्मा ने भारतीय गेंदबाज खलील अहमद की बोली लगाते समय किस फ्रेंचाइजी ने ऊंची बोली लगाई, इसको लेकर बड़ी चूक कर दी है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए दिल्ली और मुंबई दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। मुंबई इंडियंस ने खलील अहमद पर 5.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।

इसके बाद चारू शर्मा ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। दिल्ली के किरण कुमार ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया था लेकिन जल्दी से उन्होंने पैडल नीचे कर लिया।

मुंबई का खरीदा हुआ खिलाड़ी दिल्ली को मिला

यहीं पर चारू शर्मा से एक चूक हो गई। उन्हें यह ध्यान ही नहीं था कि मुंबई ने खलील अहमद पर कितनी बोली लगाई है। इसके बाद उन्होंने यहां से बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है।

इसके बाद उन्होंने मुंबई से पूछा कि क्या वे खलील पर 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। लेकिन मुंबई ने ऐसा करने से मना कर दिया और खलील अहमद 5.25 करोड़ में दिल्ली की टीम में शामिल हो गए। लेकिन मुंबई ने इस कीमत पर उन्हें खरीदने के लिए बोली लगाई थी।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago