इस तारीख से लगने वाला है भारत का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला, सूरजकुंड में शुरू हुई तैयारियां

महामारी की लगातार बढ़ती संख्या के कारण फरीदाबाद में लगने वाला 35वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला स्थगित कर दिया गया था। धीरे धीरे जब हालत सुधरने लगे तो मेले के आयोजन की मंजूरी मिल गई। इसके बाद पर्यटन निगम की ओर से मेले के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। इस बार ब्रिटेन को पार्टनर कंट्री तथा जम्मू-कश्मीर को थीम स्टेट बनाया गया है। लेकिन अचानक देश में महामारी के नए वेरिएंट का आतंक बढ़ रहा था। पिछले कई दिनों से महामारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा था। इन स्थितियों को देखते हुए फरवरी में मेले के आयोजन को स्थगित किया गया है।

बता दें कि वर्ष 2020 में 34वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला आयोजित किया गया था। वर्ष 2021 की शुरुआत महामारी के प्रकोप से हुई थी जिस कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया। बीते 35 सालों में यह पहली बार था जब मेले का आयोजन नहीं हो पाया।

बता दें कि हर साल करीब 1100 हस्तशिल्पी मेले में हिस्सा लेते हैं। अलग अलग देशों से आए हस्तशिल्पी अपनी अपनी कला दिखाते हैं। पर्यटकों को हर बार इसमें कुछ नया देखने को मिलता है।

बीते एक साल से मेले का आयोजन न होने के कारण देश-विदेश के कलाकार और हस्तशिल्पी इस बार मेले के आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार इस बार 35वां सूरजकुंड मेला 20 मार्च 2022 से लगने जा रहा है। देश विदेश से आए हस्तशिल्पी, कलाकार अपनी अपनी स्टाल्स लगाएंगे। इस बार की स्टेट थीम जम्मू कश्मीर है वहीं कंट्री पार्टनर ब्रिटेन।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago