HomeCrimeBreaking: चारा घोटाले में लालू यादव को मिली 5 साल की सजा,...

Breaking: चारा घोटाले में लालू यादव को मिली 5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 60 लाख का जुर्माना

Published on

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के यह दिन बड़ी मुश्किलों में गुजर रहे हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे के करीब चारा घोटाला में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत ने 5 साल की जेल की सजा सुनाई। इसके साथ ही उनपर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। विशेष अदालत के जज एसके शशि ने लालू समेत कुल 38 दोषियों को इस केस में सजा सुनाई। सभी दोषियों को ऑनलाइन माध्यम से सजा सुनाई गई।

इस समय लालू यादव खराब स्वास्थ्य की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। जेल प्रशासन की ओर से वहीं पर उन्‍हें एक लैपटाप उपलब्‍ध कराया गया था। इसी लैपटाप के सहारे लालू यादव ने अपनी सजा सुनी।

Breaking: चारा घोटाले में लालू यादव को मिली 5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 60 लाख का जुर्माना

लालू के वकील प्रभात कुमार ने इसके लिए अदालत में बहस की। उन्होंने कहा कि लालू यादव की उम्र 75 साल है। उनको 17 तरह की बीमारियां है साथ ही बीपी और शुगर का भी हवाला दिया।

Breaking: चारा घोटाले में लालू यादव को मिली 5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया 60 लाख का जुर्माना

अदालत से उन्होंने कम से कम सजा देने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई के वकील ने बहस करते हुए सभी दोषियों को अधिक से अधिक सजा देने की मांग की।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this