Categories: Uncategorized

सगाई की रस्म के बाद ही दुलहन को ससुराल ले जाने का किया फैसला, बिना दहेज के की शादी

हर कोई चाहता है कि उनकी शादी एक बहुत ही यादगार तरीके से हो। जिसे हर कोई याद रखें और शादी करने के लिए सबसे पहला काम दुल्हन की गोद भराई से शुरू होता है। अभी झुंझुनू से एक मामला सामने आया है जिसमें दो परिवारों में कुछ ऐसी बात बनी कि एक भी मिनट देरी किए बिना उन्होंने ₹1 और नारियल में शादी करने को राजी हो गए।

सगाई करने के लिए वह लड़की के घर पहुंचे थे और दुल्हन के साथ फेरे लेकर वापस लौटे। इस शादी के लिए ना तो कोई कार्ड छपे और ना ही कोई रस्मो रिवाज हुई और सबसे खास बात यह है कि यह शादी बिना दहेज के हुई है। यह चट मंगनी पट ब्याह हुआ है। इन सभी सगाई की  रस्मों को फेरों में बदला और शादी रचाई।

आपको बता दें जिन परिवारों की हम बात कर रहे हैं, उनमें से पहले भड़ौंदा खुर्द निवासी सुरेंद्र जांगिड़ के बेटे मुकेश की रविवार को केहरपुरा खुर्द के बुधराम जांगिड़ की बेटी रिंकू के साथ गोद भराई की जा रही थी। परिवार के लोग महज गोद भराई के लिए गए थे।

दुल्हा पक्ष ने तय किया कि,  दुल्हन को साथ लेकर ही अब वापस जाएंगे।  तो उसी समय सभी शादी की तैयारियां शुरू हुई। दूल्हे को बग्गी पर बैठाया, बिन्नोरी  निकाली गई। तुरंत ही शादी की सारी रस्में पूरी हो गई।

इसी मौके पर सभी की सहमति से दहेज के रूप में सिर्फ ₹1 और नारियल लिया गया। दूल्हा पक्ष ने बिना दहेज के शादी की सभी रस्में बखूबी निभाई। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र जांगिड़, सहायक अभियंता विजयपाल लालपुरिया, ताराचंद जांगिड़, इंचार्ज सदर थाना सीकर सुनील जांगिड़ मौजूद रहे। आपको बता दें बोला मुकेश चिड़ावा में मेडिकल एजेंसी चलाता है और बात करें दुल्हन रिंकू की तो वह अभी रीट का एग्जाम दिया था।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago