Categories: IndiaTrending

साउथ के मशहूर एक्टर हुए गिरफ्तार, हिजाब विवाद में जज पर उठाए थे सवाल

कर्नाटक में चल रहे बुर्का विवाद के बीच कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। उनके खिलाफ कार्यवाही उस ट्वीट को लेकर की गई है जिसमें उन्होंने इस मामले की सुनवाई से जुड़े कर्नाटक हाई कोर्ट के जस्टिस कृष्णा दीक्षित पर सवाल उठाए थे। चेतन कुमार को पुलिस ने मंगलवार (22 फरवरी 2022) देर रात बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। उनके ट्वीट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने FIR दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया है कि अभिनेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता चेतन कुमार को उनके ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में शेषाद्रिपुरम थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए 505 (2) और 504 के तहत FIR दर्ज की गई है।

साउथ के मशहूर एक्टर हुए गिरफ्तार, हिजाब विवाद में जज पर उठाए थे सवालसाउथ के मशहूर एक्टर हुए गिरफ्तार, हिजाब विवाद में जज पर उठाए थे सवाल

इससे पहले 22 फरवरी को चेतन की पत्नी मेघा ने आरोप लगाया था कि कुछ पुलिस अधिकारियों द्वारा ले जाने के बाद से उनके पति गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को लाइव करते हुए मेघा ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना या कानूनी नोटिस के चेतन को उनके घर से ले जाया गया और अब उनके ठिकाने का पता नहीं चल रहा है।

मेघा ने आरोप लगाया, “चेतन का फोन स्विच ऑफ है, उसके गनमैन का फोन भी स्विच ऑफ है। मैंने शेषाद्रिपुरम थाने में भी चेक किया तो उन्होंने कहा कि चेतन उनकी हिरासत में नहीं है और उसे पूछताछ के लिए कहीं और ले जाया गया है। यह एक तरह का अपहरण है।”

जानें क्या है मामला?

दरअसल, चेतन कुमार ने 16 फरवरी को जस्टिस कृष्णा दीक्षित के बारे में अपने एक पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया था। पुराने ट्वीट में उन्होंने दुष्कर्म के एक आरोपित को जस्टिस दीक्षित द्वारा जमानत देने पर टिप्पणी की थी। इसे रिट्वीट करते हुए उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई से जस्टिस कृष्णा दीक्षित के जुड़े होने को लेकर टिप्पणी की।

रीट्वीट करते हुए कन्नड़ अभिनेता ने लिखा, “यह एक ट्वीट है जिसे मैंने लगभग दो साल पहले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के संबंध में लिखा था। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने दुष्कर्म के एक मामले में इस तरह की परेशान करने वाली टिप्पणी की थी। अब यही जज तय कर रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में हिजाब स्वीकार्य है या नहीं। क्या ऐसा करने के लिए उनके पास स्पष्टता है?”

Rajni Thakur

Published by
Rajni Thakur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 weeks ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 weeks ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 weeks ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

3 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago