Categories: Government

फरीदाबाद विधायको को मिलेगी विकास कार्यों के लिए राशि, जाने किसको कितना मिलेगा पैसा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद जिला में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत घोषित किए गए विकास कार्यों के लिए 422.85 करोड़ रुपये की राशि गुरुवार को रिलिज करने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही यह आदेश भी जारी किए हैं कि इन विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर इनकी यूसी जारी किए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दी गई इस सौगात पर केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने धन्यवाद किया है।

केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब तक हजारों करोड़ रुपये की राशि फरीदाबाद जिला के विकास के ‌लिए दी है। जितनी राशि वर्तमान सरकार में यहां के विकास कार्यों के लिए आई है उतनी आज तक पहले किसी भी मुख्यमंत्री व सरकार द्वारा नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि शहर में करवाए गए विकास कार्यों और अब तक दी गई विकास राशि के लिए वह जिला की जनता और जनप्रतिनिधियों की तरफ से धन्यवाद किया है।

बता दे की बड़खल विधानसभा को 7. 50 करोड़ की राशि प्रदान की गई है जिससे बड़खल में विकास की गंगा को बहा जा सके । वहीं बड़खल सीमा तिरखा को 5 करोड़ , nit विधायक नीरज शर्मा को 4 करोड़ की धनराशि दी जा रही है वही केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को 4.60 करोड़ की राशि दी गई है

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत जो विकास राशि रिलिज की है वह 422.85 करोड़ रुपये की है। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों में एनआईटी (अर्बन)-86, बड़खल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद, तिगांव विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद क्षेत्र को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शामिल करके विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जितनी भी विकास योजनाओं के लिए यह राशि रिलिज की है उनके कार्य ‌निर्धारित समय में पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य कर रही है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago