Categories: Entertainment

100 साल पुरानी मेवात की महारानी की डोली में बैठकर मंडप में पहुंची थी रवीना टंडन, सांझा किया वीडियो

रवीना टंडन 90 के दशक की बहुत ही खूबसूरत और अदाकारी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री है।  उन्होंने काफी लंबे समय तक दर्शकों का प्यार हासिल किया है। उन्हों को फिल्मों में काफी सफलता मिली है, जिसके बाद वह कुछ टीवी रियलिटी शो में जज और होस्ट की भूमिका भी निभा चुकी हैं। उन्होंने अपना बॉलीवुड करियर फिल्म पत्थर के फूल से शुरू किया था और तभी से वह फिल्म इंडस्ट्री में छाई हुई है।

रवीना टंडन ने दिलवाले, मोहरा, लाडला, अंदाज अपना अपना जैसी कई फिल्मों में काम किया और उन्होंने खुद को एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित किया। वर्तमान में रवीना टंडन के चाहने वालों की दुनिया भर में कोई कमी नहीं है। यह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

फिल्मों के साथ-साथ अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बहुत चर्चा में रही हैं। उनका नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। लेकिन अंत में उन्होंने अनिल थडानी से शादी रचाई है। हाल ही में उन्होंने अपने 18 वीं शादी की सालगिरह मनाई है। जिस मौके पर रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोस शेयर की है।

इन तस्वीरों और वीडियोस में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री दुल्हन के जोड़े में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनकी शादी की यह यादगार बहुत ही खूबसूरत है। उनकी शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। जिस वजह से वह बहुत ही खास थी।

बताते चलें रवीना टंडन ने साल 2003 में बिजनेसमैन अनिल थडानी को डेट किया था और 2003 मे अभिनेत्री के जन्मदिन पर अनिल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। रवीना ने बिना देर किए उनसे हां कर दी थी।

दोनों ने 22 फरवरी 2004 में शादी रचाई और पवित्र बंधन में बंधे। ऐसा बताया जाता है रवीना टंडन अपनी शादी के मंडप पर 100 साल पुरानी डोली में बैठ कर आई थी। खास बात यह है कि इसमें कभी मेवात की रानी बैठा करती थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के साथ ही यह लिखा कि “जैसा कि हम अपने विवाहित जीवन के “एडल्टहूड” में आ गए है, आज हमारी शादी को 18 साल पूरे हो गए हैं। मैं आपसे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकती थी। हमारे अच्छे और बुरे, मैं मोटी और आप पतले दोनों ही एक दूसरे के गुड टाइम बिताने की कोशिश करते हैं। तुम ही सब कुछ हो।”

आपको बता दें रवीना टंडन ने अपनी शादी में अपनी मां का लहंगा पहना हुआ था,  जिसे दिल्ली के डिजाइनर मानव गंगवानी ने फिर से डिजाइन किया था। 21 साल की उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियों को गोद लिया था। इसके अलावा और रवीना टंडन के अनिल से 2 बच्चे भी थे। बेटी का नाम राशि और बेटे का नाम रणवीर वर्धन है।

अगर हम रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री ने अपना डिजिटल डेब्यू पिछले ही साल “अरण्यक” से किया है। इसमें वह एक पुलिस वाली कस्तूरी डोगरा का किरदार निभाते हुए नजर आई हैं। वहीं अगर हम रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की बात करें तो वह भारत में फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी एए फिल्म्स के डायरेक्टर हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago