HomeInternationalलालू के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को कांग्रेस ने हरियाणा में...

लालू के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को कांग्रेस ने हरियाणा में दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के लिए बढ़ाएंगे जनाधार

Published on

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को पिछला वर्ग प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। कैप्टन पर अपने स्वजातीय यादव मतदाताओं के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ने की चुनौती रहेगी। और हिंदी क्षेत्र के तीन प्रमुख राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जहां यादव मतदाता प्रभावी भूमिका में हैं, वहां वे कहीं पर भी कांग्रेस के निकट नहीं है।

बिहार में उनका समर्थन लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल को है तो उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह और उनके पुत्र अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को भी है। और हरियाणा के अहीरवाल से आने वाले कैप्टन अजय यादव के अपने क्षेत्र में भी यादव मतदाता फिलहाल भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं और अहीरवाल क्षेत्र में कांग्रेस सिर्फ 2 विधानसभा सीटों तक ही सीमित है पिछड़ों की तो उत्तर प्रदेश में कई जातियों के घोषित अघोषित रूप से अपने-अपने दल है। और बिहार में अधिकतर गौर यादव मतदाता नीतीश कुमार के साथ है।

लालू के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को कांग्रेस ने हरियाणा में दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के लिए बढ़ाएंगे जनाधार

अपनी नियुक्ति के बाद कैप्टन अजय यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी करी। इस दौरान कैप्टन अजय यादव ने दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पिछड़ा वर्ग थका हुआ महसूस कर रहा है और मोदी सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके पिछले और दलितों के आरक्षण को पिछले दरवाजे से खत्म करना चाहती है। भाजपा के शासन में पिछड़ा वर्ग को लगता है कि मोदी सरकार मे सिर्फ पूंजीपतियों की ही सुनी जाती है।

लालू के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को कांग्रेस ने हरियाणा में दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के लिए बढ़ाएंगे जनाधार

अजय सिंह यादव ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस हाईकमान ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का चेयरमैन बनाया गया है और इसमें यादव के अलावा अन्य बिरादरी भी आती हैं यह संगठन के साथ चुनावी राजधानी राजनीति भी करते हैं। और पिछड़ों के अलावा वह अगड़ी जातियों के कमेरे वर्ग को भी कांग्रेस से जोड़ते रहे हैं।

लालू के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव को कांग्रेस ने हरियाणा में दी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के लिए बढ़ाएंगे जनाधार

कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना है, कि बिहार में उनके संधि लालू यादव भाजपा को हराने में कांग्रेस का सहयोग करेंगे और कैप्टन इस बात से इनकार करते हैं कि बिहार में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में जुड़े यादवों को राजद से तोड़कर कांग्रेस से जोड़ने में कठिनाई आएगी। कैप्टन के अनुसार बिहार में यादवों को कांग्रेस से जोड़ने की पुरजोर कोशिश तो करेंगे ही, यह भी प्रयास करेंगे कि लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी भाजपा को हराने में कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करें।

Latest articles

फरीदाबाद की सड़कों पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट, अगर हो रोशनी तो कर्तव्य पथ पर बेधड़क चले महिलाएं।

यूं तो फरीदाबाद में महिला अपराध के खिलाफ काफी सकती है, लेकिन आज भी...

फरीदाबाद में नो एंट्री होने के बाद भी दौड़ रहे हैं भारी वाहन, नियमों का पालन नहीं, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही।

ट्रैफिक पुलिस ने भले ही दिल्ली की तर्ज पर सुबह-शाम हैवी वाहनों के प्रवेश...

फरीदाबाद के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए, सरकार इस बार लगाएगी मॉनसून में पौधे, जाने पूरी खबर।

शहर के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना...

More like this