Categories: India

हरियाणा में सुनसान पड़े घर में मिले हैंड ग्रेनेड, चारों तरफ हड़कंप का माहौल , जानें पूरा मामला

हरियाणा के साइबर सिटी गुड़गांव के सेक्टर 31 में बंबू की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया बम रखे होने की सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड सहित गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घर की तरफ से आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया करीब 2 से 3 घंटे की जांच के बाद पुलिस को 2 हैंड ग्रेनेड, और डेढ़ दर्जन प्रैक्टिस बम मिले।

बम निरोधक दस्ते की टीम ने इनमें से एक हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज भी कर दिया और बम डिफ्यूज करने के दौरान आवाज भी सुनी गई थी। बता दे जानकारी के अनुसार यह घर काफी दिन से बंद बताया जा रहा था और पुलिस ने बंद पड़े घर के मालिक का पता लगा लिया बताया जा रहा है, कि यह मकान किसी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का है।



वहीं इससे पहले भी घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी का कहना है, कि हमें यहां पर सुनसान घर में गोला-बारूद होने की जानकारी मिल गई थी और हमारी टीम मकान के अंदर लगातार काम कर रही है।‌

मकान के भीतर किस तरह के हथियार मिलने के सवाल पर पुलिस के अधिकारी ने कहा है, कि अभी भी जांच चालू है इस बारे में टीम की तरफ से जानकारी मिलने के बाद ही किसी भी तरह की सूचना आगे दी जाएगी।

पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर रखा है घर
बता दें कि इस खाली कोठी को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आ रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह कोठी नेशनल हाइवे से सटी है। जो काफी समय से वीरान पड़ी थी। कोठी में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि यह कोठी किसकी है और यहां पर इतनी ज्यादा मात्रा में हथियार क्यों रखा गया था।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago