Categories: Health

आपको भी है सर्दी, जुखाम या खासी तो, सलाह लेने के लिए डायल करें यह टोल फ्री नंबर

देश में कोरोनावायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन चरम सीमा पर है ऐसे में जब तक कोरोनावायरस की कोई पुत्र वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इससे बचने की नसीहत देने का काम सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही बखूबी कर रही है। वहीं फरीदाबाद में बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की चर्चा करने हेतु एक ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग, स्मार्ट सिटी की सीईओ गरिमा मित्तल के साथ ही कई पार्षद भी जुड़े। बैठक में मेंटल हेल्थ प्रोग्राम पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

फरीदाबाद में अब रिकवरी रेट संक्रमण दर से बढ़ रहा है। इसका अर्थ है कि प्रतिदिन उभर कर आने वाले कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या से ज्यादा इससे होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

वहीं दूसरी और देखा जाए तो यह संक्रमण ज्यादा ना फैले और लोग इससे बचे रहे इसके कारण अधिकांश लोग डॉक्टर के पास या बहार भी निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं।

लेकिन वही घर में कुछ ऐसे मरीज और बच्चे भी हैं जिन्हें वायरल भी है तो उनकी देखभाल करने के लिए ऑनलाइन बैठक में एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिस पर संपर्क करके सलाह ली जा सकती हैं। ऑनलाइन फ्री नंबर के बारे में वार्ड नंबर 3 के पार्षद जयवीर खटाना ने जानकारी दी है

निगम आयुक्त डॉ यश गर्ग ने बताया कि आप बुखार, जुकाम, खांसी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से बातचीत कर सलाह लेना चाहते हैं, तो टोल फ्री नंबर 0124-6811070 पर संपर्क करें। परिवार में कोई सदस्य मानसिक अवसाद से परेशान है, तो आप 9555400900 पर बातचीत कर सकते हैं।

आप 24 घंटे किसी भी समय मनोचिकित्सक तथा काउंसलर से मार्गदर्शन ले सकते हैं। बहुत से लोग होम क्वारंटाइन हैं। ऐसे लोगों को घर बैठे फोन करके विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह का मौका मिल रहा है।

मीटिंग में लिया गया यह निर्णय सराहनीय है क्योंकि जैसा माहौल बाहर बन रहा है ऐसे में बच्चों को बाहर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को जरूरत थी कि कोई उन्हें उनके बच्चों की देखभाल के लिए सलाह मशवरा दे। इन बातों का ही ध्यान रखते हुए आज ऑनलाइन मीटिंग में वह तो समस्या का भी हल निकाल दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago