Categories: Government

अगर आप भी पालते हैं गाय, भैंस या बकरी तो सरकार करेगी आपको आर्थिक मदद, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार हमेशा लोगों के लिए कुछ ना कुछ करती रहती है।  खासतौर पर किसानों के लिए वह कोई ना कोई स्कीम चलाती रहती है।  अभी भी केंद्र सरकार की ओर से सभी वर्गों के लिए एक खास की चलाई जा रही है। अगर आप किसान हैं और आपके पास गाय भैंस या मुर्गी है।  यानी आप इन सब को पालते हैं तो सरकार आपको अपनी तरफ से आर्थिक मदद करेगी।  मोदी सरकार ने देश के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इनकम में इजाफा करने के लिए बहुत खास योजनाएं शुरू की हैं।

आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने वाले हैं,  जिसमें सरकार किसानों को ₹100000 से भी ज्यादा की मदद करेगी। बता दें आपको यह पैसा पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए दिया जाएगा। आइए आपको बताते हैं, आप कैसे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

आपको बता दें पशु क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत अगर कोई भी किसान गाय पालता है तो उसे सरकार की तरफ से ₹40000 प्रति गाय के हिसाब से दिए जाएंगे।  वहीं अगर कोई किसान भैंस पालता है तो उसको ₹60000 प्रति भैंस के हिसाब से मिलेंगे।

आपको बता दे, इसके अलावा अगर बकरी पालता है तो सरकार से ₹4000 की मदद करेगी। इसी प्रकार अगर कोई किसान सूअर पालन भी करता है तो सरकार उसे ₹16300 प्रति वर्ष देगी।

आपको बता दें पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम को भी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की तरह लांच किया है। इस स्कीम में सरकार किसानों को पशुओं को पालने के लिए बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध करती है।

अगर कोई पशुपालक गाय पालता है तो उसे ₹40783 प्रति गाय के हिसाब से लोन दिया जाएगा।  बता दें लोन आपको किस्तों के रूप में मिलता है। पशु पालकों लोन की राशि 6 बराबर किस्तों में दी जाती है।  बता दें ₹6797 प्रति किस्त के हिसाब से मिलता है।

पशुओं का किसान क्रेडिट योजना के तहत किसान को जो भी रकम मिलेगी वह किसान को अगले 4 फ़ीसदी ब्याज दर के साथ वापस करनी होगी। बता दें किसानों को जब पहली किस्त मिलती है, तब से ही उनकी 1 साल की अवधि शुरू हो जाती है।

इस योजना में अप्लाई करने वाले आवेदक के पास आधार कार्ड, पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, वोटर आईडी और रजिस्ट्रेशन की कॉपी जमा करनी होती है। इसके साथ ही अपने अकाउंट्स की डिटेल्स भी जमा करानी होती है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago