Categories: FaridabadTrending

खोरी विस्थापित सैंकड़ों लोगों को सरकार जल्द देगी मकान किराया भत्ता, सूची हुई जारी

खोरी विस्थापित पात्रों को जल्द ही मकान किराया भत्ता मिलेगा। इसके लिए अकाउंट शाखा को 250 पात्रों की पहली सूची भेजी गई है। पहली सूची में 1403 लोगों के नाम शामिल थे। इसमें कई लोग एक नाम से अलग-अलग आवेदन कर रखा था। ऐसे में करीब 200 लोगों के नाम सूची से हटा दिया गया है। इसमें भी 800 ने बैंक खाते समेत अन्य जानकारी दी है। सरकार की योजना के अनुसार पात्रों को प्रति माह दो हजार रुपये के हिसाब से मकान का किराया दिया जाना है।

नगर निगम ने खोरी गांव से विस्थापित हुए 1403 पात्रों की पहली सूची कुछ दिन पहले जारी की थी। इसके बाद लोगों से बैंक खाते की जानकारी मांगी गई थी। जिससे उन्हें सरकार द्वारा मकान किराया भत्ता दिया जा सके।

खोरी विस्थापित सैंकड़ों लोगों को सरकार जल्द देगी मकान किराया भत्ता, सूची हुई जारीखोरी विस्थापित सैंकड़ों लोगों को सरकार जल्द देगी मकान किराया भत्ता, सूची हुई जारी

योजना के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को छः माह का 12 हजार रुपये मिलेगा। इसमें करीब 800 लोगों ने बैंक खाते की जानकारी दी है। नगर निगम के वरिष्ठ वास्तुकार बीएस ढिल्लो ने बताया कि 800 पात्रों ने बैंक खाते की जानकारी दी है। इसकी जांच कर 250 पात्रों को मकान किराया भत्ता देने के लिए सूची अकाउंट शाखा को भेजी गई है।

उन्होंने बताया कि अन्य पात्रों की भी सूची जल्द ही भेजी जाएगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जून में खोरी गांव में नगर निगम अवैैध निर्माणों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान करीब 10 हजार मकानों को तोड़ दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने खोरी गांव के विस्थापितों को फ्लैट देने को कहा था। निगम को ऑनलाइन व कार्यालय में करीब करीब 7000 आवेदन मिले थे। 30 अप्रैल तक पात्रों को फ्लैट देने की योजना है। पात्रों को डबुआ कॉलोनी और बापू नगर के फ्लैट दिए जाने हैं। जर्जर हो चुके फ्लैट को ठीक कराने के लिए एजेंसी को काम दे रखा है।

Rajni Thakur

Published by
Rajni Thakur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

2 months ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

2 months ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

2 months ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 months ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago