Categories: Business

इस इलेक्ट्रिक बाइक ने बिना चार्ज किए तय किया कन्याकुमारी से लद्दाख तक का 4011 किलोमीटर का सफर, जानिए कमाल के फीचर

यह तो आप सभी जानते ही हैं कि हर वर्ष भारत सरकार इस विषय पर चर्चा करती है कि भारत में विनिर्माण को कैसे तीव्र करें और भारत को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह काम करके दिखाया है और  कुछ ही महीनों में उन्होंने मेक इन इंडिया अभियान का श्रीगणेश कर दिया। जिसका उद्देश्य यह है कि निवेश को सुविधाजनक बनाया जाए,  नव प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए।

इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताने वाले हैं, ,जो बिना चार्ज किए 4011 किलोमीटर चलकर कन्याकुमारी से लद्दाख पहुंच गई और एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया। आइए जानते हैं इसके कमाल के फीचर्स और कीमत।

बता दे,  इस संबंध में हैदराबाद में बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्ट अप ग्रेवटन मोटर्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी कंपनी की क्वांटा इलेक्ट्रिक बाइक बिना चार्जिंग के 4011 किलोमीटर का सफर तय किया है और एक नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक ने कन्याकुमारी से लद्दाख के खारदुंग ला तक की दूरी को तय किया है।

इस पूरे राउंड को कंपनी ने k2k का नाम दिया है। कंपनी द्वारा इस बात का दावा किया जा रहा है कि यह k2k की यात्रा को पूरा करने में 164 घंटे 30 मिनट का समय लगा है।  यानी कि यह पूरा सफर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल क्वांटा के द्वारा 6.5 दिन के समय में पूरा किया है। इलेक्ट्रिक बाइक ने यह रिकॉर्ड एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।

आपको बता दें इस इलेक्ट्रिक बाइक की यह k2k राउंड 13 सितंबर 2021 में कन्याकुमारी से शुरू हुआ था और 20 सितंबर 2021 को लद्दाख स्थित खारदुंग ला में खत्म हुआ था। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस पूरे सफर के दौरान इस इलेक्ट्रिक बाइक की चार्जिंग कहीं पर भी खत्म नहीं हुई।

कंपनी द्वारा यह बताया गया है कि इस बाइक में स्वैपेबल बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए इसकी चार्जिंग लंबे समय तक चलती है। इस ग्रेवटन क्वांटा इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत भारतीय मार्केट में 99,000 रुपए है। इसे इंडियन मार्केट में इसी कीमत पर लॉन्च किया गया है।  इसमें ग्राहक को रेड, ब्लैक और वाइट तीन कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

अगर बात करे इस इलेक्ट्रॉनिक बाइक के इंजन की तो इसमें 3 किलोवॉट की मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही यह बाइक 172 एनएम का अधिकतम टार्क जेनरेट का उपज करने में भी सक्षम है। और बात करे इसकी रेंज की तो यह  क्वांटा इलेक्ट्रॉनिक बाइक डुएल बैटरी पावर के साथ 320 किलोमीटर का रेंज कवर करती है।

इसमें आपको तीन राइडिंग मोड सिटी, स्पोर्ट्स एवं ईको मोड भी प्राप्त हो जाते हैं जो कि आपकी राइड को और अधिक कम्फर्टेबल बनाते हैं। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्‍ट न्‍यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago