Categories: Politics

CWC की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल सहित प्रियंका ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने किया नामंजूर

जैसा की आप सभी को पता ही है कि अभी विधानसभा के चुनाव चल रहे थे जो कि अब समाप्त हो चुके हैं और अगर परिणाम की तरफ देखे तो कांग्रेस ने पांच राज्यों में हार का सामना किया है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में रविवार को सोनिया गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के अनुसार सोनिया गांधी ने कहा कि वह खुद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पद छोड़ना चाहते हैं।

लेकिन कार्यसमिति ने इसे मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने सोनिया गांधी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है। यह बैठक 4 घंटे से ज्यादा चली थी। इसमें महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि संसद सत्र के बाद गहन विचार-विमर्श के लिए चिंतन शिविर होगा। जिस से पहले कार्यसमिति की फिर से बैठक होगी।

बैठक में सोनिया गांधी ने सभी नेताओं की राय सुनी और कहा की कार्य समिति का हर सदस्य चाहता है कि,  संगठन चुनाव तक वह मार्गदर्शन दें। इस बैठक में सोनिया के अलावा राहुल, प्रियंका, मलिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन चौधरी और पी चिंदबरम मौजूद थे। गांधी परिवार को लेकर सवाल उठाने वाले 13 समूह से केवल गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक उपस्थित थे

इसी पर नई दिल्ली में बैठक से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि, राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की गद्दी संभाले। हार से घबराने की जरूरत कतई भी नहीं है। कांग्रेस की पांच राज्यों के चुनावों में करें करारी हार पर गहलोत ने कहा, राजनीति में परिस्थिति बन जाती है। इससे घबराना नहीं चाहिए।

इसी बीजेपी को संसद में 542 में 2 सीट मिली थी। वह भी दिन हमने देखे हैं। गहलोत का मानना यह है कि कांग्रेस से गलतियां हुई है  पंजाब में चन्नी ने अच्छे मैसेज दिए थे पर माहौल ऐसा बन गया कि आप पार्टी का झंडा लहर गया। मायावती ने अपनी पार्टी को खत्म करने की कीमत पर बीजेपी को सपोर्ट कर दिया।

कार्य समिति की बैठक के बीच खबरें आईं कि कांग्रेस के भीतर अलग राय रखने वाले जी- 23 समूह ने अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक के नाम का सुझाव दिया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित कई नेताओं ने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग की है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago