Categories: Health

मात्र 3 रुपए में घर पर ही बनाए मच्छर भागने वाला लिक्विड, कुछ ही मिनटों में कर देगा सफाया

जैसा की आप सभी को पता ही है कि गर्मियों का मौसम अब शुरू हो गया है और मच्छरों की एंट्री भी घर में शुरू हो गई है।  सभी लोग इन मच्छरों से बहुत परेशान रहते हैं क्योंकि यह रात को हमें सोने में बहुत परेशान करते हैं। इससे बचने के लिए लोग ज्यादातर रिफिल का इस्तेमाल करते हैं।  जिसमें एक लिक्विड भरा होता है और उसे मशीन में लगाया जाता है।

जिसके बाद लिक्विड गर्म होना शुरू होता है और हवा में फैलता है। जिससे मच्छर घर से भाग जाते हैं। लेकिन यह रिफिल ज्यादा दिन नहीं चलता और इसके खत्म होते ही हमें दूसरी रिफिल लानी पड़ती है। जिससे बहुत खर्चा होता है।

लेकिन अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं,  जिससे रिफिल खत्म होते ही नए रिफिल लाने की कोई जरूरत नहीं होगी। बस ₹3 खर्च करके घर में ही आप एक नया रिफिल बना सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं यह रिफिल और बचाएं पैसे।

रिफिल के लिए जरूरी सामान:

आपको बता दें, लिक्विड डालने के लिए आपको एक खाली मशीन की जरूरत होगी और लिक्विड बनाने के लिए आपको कपूर और तारपीन का तेल चाहिए होगा। कपूर आपको किसी भी किराने की दुकान से और तारपीन का तेल किसी भी हार्डवेयर की दुकान से आसानी से मिल जाएगा। यह दोनों चीजें आपको बहुत कम पैसों में मिल जायेंगी।

आपको एक और मजेदार बात बता दें कि 1 लीटर तारपीन का तेल और एक पैकेट कपूर से आप 2 साल के लिए मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। यानी कि इससे आप 2 साल के लिए मच्छर भगाने का लिक्विड तैयार कर सकते हैं।

कैसे होगी बचत:

एक लीटर तारपीन के तेल की कीमत लगभग = 45 रूपये

कपूर के एक पैकिट की कीमत = 20 रूपये

बता दे, दोनों को जोड़कर कुल खर्च = 45+20=65 रूपये। मतलब सिर्फ 65 रूपये खर्च करके आपका 2 साल के लिए मच्छर भगाने का लिक्विड तैयार हो जाता है।

कैसे करे यह लिक्विड तैयार:

लिक्विड तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको कपूर को पीसकर बारीक पाउडर में बदलना है।  ध्यान रखें,  इसमें कपूर का कोई भी बड़ा टुकड़ा ना हो। अब आपको पुराने रिफिल में से रोड को निकालना है और उसमे पिसे हुए कपूर के पाउडर को उस में डालना है।

इसके बाद इसमें तारपीन का तेल डालकर रोड को लगा देना है। इसके बाद रिफिल को बंद करने के बाद अच्छे से खिलाना है। ऐसा आपको तब तक करना है जब तक कपूर इसमें अच्छे से घुल ना जाए। इन दोनों के अच्छे से मिलते ही आपका मच्छर भगाने का लिक्विड तैयार हो जाएगा।

जैसा की आप सभी को पता ही है कि, एक कपूर के पैकेट में 24 से ज्यादा टिक्किया होती हैं,  तो आप 1 लीटर तारपीन के तेल में 24 से भी ज्यादा रिफिल भर सकते हैं। यानि आप 2 साल के लिए इसे बना सकते हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago