Categories: Sports

एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद ऐसी हो जाती है जिंदगी, M.S. Dhoni की पत्नी साक्षी धोनी ने बताया सच

जैसा की आप सभी को पता ही है शादी होने के बाद सभी के जीवन में कुछ ना कुछ चेंजर्स तो आते ही हैं।  सभी को थोड़ा बहुत एडजस्ट करना ही पड़ता है
लेकिन एक क्रिकेटर से शादी के बाद एक लड़की के जीवन में क्या क्या बदलाव आते हैं और उन्हें किस प्रकार की जिंदगी व्यतीत करनी पड़ती है। एक लड़की को किन-किन चीजों का सामना करना पड़ता है। यह आज  हम आपको बताएंगे।  आपको बता दें सालों बाद साक्षी धोनी ने बयां किया है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में साक्षी के साथ और खिलाड़ियों की पत्नी भी नजर आ रही है। जिससे वह अपने दिल की बात बता रही है।

आपको बता दें इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी जिंदगी में शादी के बाद आए बदलावों पर अपनी राय दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि एक क्रिकेटर से शादी होने के बाद में किस तरह की जिंदगी जी रही हैं। यह बात उन्होंने अन्य CSK खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ बातचीत में कही है। CSK ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है।

आपको बता रहे हैं यह वीडियो 17 मिनट का है। जिसे 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष में बनाया गया था। जिसमें साक्षी धोनी कह रही है, ‘शादी के बाद सभी महिलाओं की जिंदगी बदलती है। औरों के पति ऑफिस जाते हैं, लेकिन हमारे पति क्रिकेट खेलने जाते हैं। तो हमें तालमेल बैठाना पड़ता है और खुद को उस तरह से बदलना पड़ता है जैसा कि वे चाहते हैं ताकि उन पर किसी तरह का दबाव न आए।’

वह यह भी कहती हैं कि एक क्रिकेटर से शादी करने के बाद आपकी निजी जिंदगी खत्म सी हो जाती है। वह कहती हैं, “आपके पास अपना प्राइवेट स्पेस नहीं होता है। आपके ऊपर हर तरफ से कैमरे लगे होते हैं। ऐसे में आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसे आप आम जिंदगी में रहती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ” कुछ भी करो तो लोगों की नजर आपके ऊपर ही रहती है। और उसके बाद में आपके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। लोग कई तरह के सवाल खड़े करते हैं।”

आपको बता दें एम एस धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 में हुई थी। इनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम जीवा धोनी है। साक्षी और जीवा कई मौकों पर स्टेडियम में एम एस धोनी को चीयर करती हुई नजर आई है। आईपीएल के मुकाबले में यह खास तौर पर नजर आती है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago