Categories: Uncategorized

अपने मेजर बेटे के लिए लड़की तलाश कर रहे थे घर वाले, लेकिन शादी से पहले पहुंची मौत की खबर

कई बार हम सोचते कुछ हैं और हो कुछ और ही जाता है। हम सोचते हैं कि अब हमारे घर में यह खुशियां आने वाले हैं लेकिन कुछ पल बाद उस घर में सब कुछ खत्म हो जाता है। हमने सुना होगा कि एक घर में शहनाइयां बजने की तैयारी हो रही थी लेकिन शहनाई बजने की जगह वहां पर मातम छा गया। जिस बेटे की शादी की तैयारियों में परिवार लगा हुआ था, उसी बेटे की मौत की खबर उनके पास आ गए। जी हां,  हम बात कर रहे हैं मेजर संकल्प यादव की। जो कश्मीर में हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हो गए। वह एक रेस्क्यू मिशन में थे और वहीं पर वह शहीद हो गए।

बताते हैं जयपुर के रहने वाले मेजर संकल्प यादव अपने परिवार के साथ ही शहर में बढ़े हुए थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई हैं। पिता आरबीआई से रिटायर हैं और माता एक शिक्षिका हैं। उनका भाई एक आईटी कंपनी में जॉब करता है। मेजर संकल्प यादव एक रूटीन मिशन पर थे और फॉरवर्ड पोस्ट से बीमार सैनिक को वापस ले जाने के लिए शुक्रवार दोपहर को रवाना हुए थे।

मेजर अपने साथी पायलट के साथ इंडियन आर्मी के चीता हेलीकॉप्टर में रवाना हुए थे। रास्ते में मौसम खराब होने की वजह से उनका चॉपर क्रैश हो गया। बांदीपोरा जिले के गुरेज के बरोब क्षेत्र की खाई में बर्फ के बीच हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। दुर्घटना के दौरान मेजर संकल्प और उनके साथी घायल हो गए थे। मेजर संकल्प ने उधमपुर के कमांड हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांसे ली।

मेजर के परिवार वालों से बातचीत में पता चला कि वह शुरू से ही आर्मी में जाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। सवाई मानसिंह स्कूल से उन्होंने अपनी पढ़ाई की थी। 2015 में वह सेना में शामिल हुए थे। वह आर्मी की एविएशन विंग का हिस्सा थे। उनकी आयु 29 वर्ष थी।

मेजर के परिवार वालों ने बताया कि वह हाल ही में 1 महीने की छुट्टी पर घर आए थे और उन्होंने अपना पूरा वक्त घर वालों के साथ ही बिताया था। इस दौरान उनके माता-पिता ने उनकी शादी को लेकर बात कर रहे थे और वह बहु तलाश कर रहे थे। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका और वह अपने जन्मदिन से सिर्फ 17 दिन पहले शहीद हो गए।

संकल्प की शहादत का गम उनके मामा को भी है। जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि बचपन से ही भांजे का सपना आर्मी में जाने का था। वो परिवार के पहले ऐसे सदस्य थे जो सेना में गए थे। जितेन्द्र ने कहा कि वो अपने भांजे से मिलने कश्मीर जाने की सोच रहे थे कि इससे पहले ही ये मनहूस खबर उनके पास पहुंच गई।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago