Categories: Entertainment

महज 15 साल की लड़की को दिल दे बैठे थे गोविंदा, अपने मामा की साली से ही रचाई शादी, ऐसी है प्रेम कहानी

बॉलीवुड की दुनिया में अभिनेता गोविंदा का बहुत बड़ा नाम है। यह 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं। गोविंदा अपने डांस और कॉमेडी से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।  फैंस आज भी इन्हें बहुत पसंद करते हैं। इनकी कॉमेडी का कोई भी जवाब नहीं है। चाहे आज गोविंदा फिल्मों में सक्रिय ना हो लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है।

गोविंदा का कई सारी एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर रहा है।  हालांकि करियर के शुरुआती दौर में ही वह शादी के बंधन में बंद गए थे। उनकी पत्नी का नाम सुनीता अहूजा है। हिंदी सिनेमा में सुनीता और गोविंदा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी को साढ़े तीन दशक यानि कि 35 साल का समय हो गया है।

गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी प्रेम कहानियां जैसी है। हाल ही में दोनों की शादी को 35 साल पूरे हुए हैं। इनकी शादी 11 मार्च 1987 में हुई थी। आइए आपको बताते हैं,  कैसी रही थी इनकी प्रेम कहानी।

आपको बता दें,  यह दोनों शादी के बंधन में बंधने से पहले रिश्तेदार थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता की बड़ी बहन की शादी गोविंदा के मामा आनंद सिंह से हुई थी। जब शुरू में गोविंदा संघर्षरत थे,  तब वह 3 सालों के लिए अपने मामा के घर पर रहे थे। गोविंदा के मामा सुनीता के जीजा लगते है। सुनीता का भी अपने बहन भी जाकर घर आना जाना होता ही रहता था।

इसी दौरान गोविंदा और सुनीता एक दूसरे को जानने लगे थे। वह पहली बार अपने मामा के घर ही सुनीता से मिले थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा चलता रहता था। हालांकि डांस के बदौलत दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे।

दोनो को डांस का बहुत शौक था। इसी वजह से दोनों के बीच प्रेम हो गया। दोनों ने आगे चलकर साथ में कई डांस शोज किए। इसी बीच दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। एक बार सुनीता ने गोविंदा के लिए कहा था कि, ”गोविंदा बहुत भावुक व्यक्ति हैं और इससे उन्हें फाइटर्स से लवर्स बनने में काफी मदद मिली।”

बता दे,  जब सुनीता सिर्फ 15 साल की थी तब ही वह गोविंदा पर अपना दिल हार बैठी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा। दोनों एक दूसरे को प्रेम पत्र लिखने लगे।

एक दिन एक प्रेम पत्र सुनीता की मां ने पढ़ लिया  जिसमें सुनीता ने लिखा था, वह  गोविंदा से जल्द से जल्द शादी करना चाहती है।   दूसरी और बताया जाता है कि गोविंदा की दिवंगत मां निर्मला देवी को भी सुनीता पसंद थी।

दोनों दोनों के परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। फिर दोनों ने 11 मार्च 1987 को शादी रचाई। शादी के समय सुनीता सिर्फ 18 साल की थी और गोविंदा 24 साल के थे। वर्तमान में दोनों की शादी को 35 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

शादी के बाद गोविंदा और सुनीता दो बच्चों के माता-पिता बने। कपल का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम यशवर्धन आहूजा है जो कि जल्द हिंदी सिनेमा में कदम रख सकते हैं वहीं बेटी का नाम नर्मदा आहूजा है जिन्हें टीना भी कहा जाता है। टीना बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 days ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago