Categories: Uncategorized

ग्राहकों को लगा बड़ा झटका, चाय पत्ती, कॉफी, मैगी समेत बढ़ गए कई चीजों के दाम

जैसा की आप सभी को पता है कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है।  हर चीज के रेट आसमान को छू रहे हैं। अभी तक लोग पेट्रोल डीजल के दामों से ही परेशान थे। लेकिन अब उन्हें एक और बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। आपको बता दें अब मैगी की और चाय पत्ती के दाम भी बढ़ गए हैं क्योंकि हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले ने 14 मार्च से अपने कोई प्रोडक्ट के दामों में इजाफा किया है।

जैसे चाय, कॉफी, नूडल्स और मिल्क पाउडर।  आपको बता दें, हिंदुस्तान युनिलीवर ने ब्रु गोल्ड कॉफी जार की कीमत पर 3 से 4 परसेंट तक और ब्रू कॉफी की कीमत में 3 से 7 परसेंट तक इजाफा किया है।  इंस्टेंट कॉफी पाउच के दाम पर भी इन्होंने 3 परसेंट से लेकर 6.66 परसेंट तक दाम बढ़ाए हैं।

हिंदुस्तान युनिलीवर ने कहा है कि,  बढ़ती महंगाई की वजह से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है। ब्रुक ब्रांड की सभी तरह की चाय की कीमतें 1.4% से लेकर 1.5% तक बढ़ गई है। इसके अलावा ताजमहल चाय की कीमत 3.7% से लेकर 5.8% तक बढ़ी है।

एक और चीज आपको बता दें, नेस्ले ने नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3 से 7 परसेंट तक बढ़ाए हैं और वहीं 1 लीटर वाले ए प्लस मिल्क की कीमत में अब ₹78 कर दिया है। इससे पहले इसकी कीमत ₹75 थी।

25 ग्राम वाले नेस्कैफे पैक में भी 25% बढ़ोतरी की है। इसलिए अब आपको ₹78 की बजाय ₹80 चुकाने पड़ेंगे और 50 ग्राम वाले नेस्केफ क्लासिक के लिए अब आपको ₹145 की बजाय ₹150 चुकाने होंगे।

बता दे, नेस्ले इंडिया में मिल्क, कॉफी पाउडर के साथ-साथ अब मैगी की कीमतों में भी 9 से 16% तक बढ़ोतरी की, 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए ₹12 की जगह अब ₹14 चुकाने होंगे। वहीं 140 ग्राम वाली मैगी मसाला नूडल्स के लिए ₹3 अधिक देने पड़ेंगे। 560 ग्राम वाली मैगी के पैक अब 96 रुपए की बजाय ₹105 देना होगा।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago