HomePoliticsगांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा -...

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा – “अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए”

Published on

जैसा की आप सभी को पता ही है कि राजनीतिक क्षेत्र में कोई ना कोई बात चलती ही रहती है और कांग्रेस पार्टी में उथला पुतली तो मस्ती ही रहती है।  एक बार फिर से इसी पार्टी में उथल-पुथल मचनी शुरु हो गई है।  जिसकी वजह 5 राज्यों में पार्टी की हार है  जिसके बाद बड़े नेताओं में बेचैनी बहुत बढ़ गई है। धीरे-धीरे पार्टी के वरिष्ठ नेता मुखरते जा रहे हैं। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तो गांधी परिवार पर हमला ही बोल दिया है। उनका साफ कहना है कि “अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए।”

पांच राज्यों में हार के बाद कपिल सिब्बल ने अपनी भड़ास निकाली है। वह सीधे-सीधे गांधी परिवार के खिलाफ बोलने लगे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि कांग्रेस पांच राज्यों में हारी है। इससे उनको किसी तरह की हैरानी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चुनावों के नतीजे क्या आने वाले हैं, यह वह पहले से ही जानते थे।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

कपिल सिब्बल ने इंटरव्यू में गांधी परिवार को आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में पार्टी कैसे चुनाव हार गई क्या इसकी जानकारी गांधी परिवार को नहीं है। उन्होंने कहा अगर उनको इसकी जानकारी नहीं है तो वह लोग कल्पना लोक में जी रहे हैं। उन्होंने गांधी परिवार से पर छोड़ने को कह दिया है।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

सिब्बल ने कहा अब किसी और को मौका मिलना चाहिए। उन्हों के अनुसार सीडब्ल्यूसी के जो नेता है बस उनकी ही बात सुनी जाती है। उन्होंने कहा क्या उसके बाहर कांग्रेस नहीं है।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

उनका कहना है कि वह भी सीडब्ल्यूसी में नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी से अलग ही दृष्टिकोण है। सिब्बल बोले कि अलग-अलग राज्यों में कई कांग्रेसी हैं जो ऐसा दृष्टिकोण नहीं रखते हैं।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

उन्होंने आगे कहा कि बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर क्यों जा रहे हैं इस बारे में क्यों नहीं विचार होता है। ऐसे नेता जिनके नेतृत्व की क्षमता थी वह भी पार्टी छोड़ रहे हैं। वह बोले कि साल 2014 के बाद से कांग्रेस पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता रहा है। उनका कहना है कि कांग्रेस को अब घर ही नहीं बल्कि सबकी कांग्रेस बनाना होगा।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

उन्होंने कहा कि हम वोट देने वालों से जुड़ी तक नहीं पा रहे हैं इस बारे में कोई विचार तक नहीं करता। कई बार कांग्रेस की शर्मनाक हार हो गई है। यूपी में भी 2.3% वोट शेयर हैं। कांग्रेस नेता बोले कि जिन राज्यों में हम चुनाव जीते हैं वहां भी अपने कार्यकर्ताओं को साथ नहीं रख पा रहे हैं।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

आपको बता दें यूपी के हालिया में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। पार्टी के 399 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे।  लेकिन इनमें 387 की तो जमानत ही जब्त हो गई। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को भी टिकट दिया था। यह दावा भी उनका नहीं चला। प्रियंका ने हार की समीक्षा जरूर की है। फिर भी यूपी में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार है।

गांधी परिवार को लेकर कपिल सिब्बल ने कही बड़ी बात, कहा - "अब घर की कांग्रेस नहीं चाहिए"

अब प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने यूपी में  हाल ही में एक बैठक की है और लोकसभा चुनाव से जुड़ा ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

More like this