Categories: Uncategorized

दूध के लिए सास बहू में हुआ झगड़ा, बीच में फंस गई बिचारी गाय, जाने फिर क्या हुआ

सास बहू के बीच में झगड़ा,  छोटी-छोटी बातों पर कलह क्लेश, उनके बीच में कहासुनी होना, कोई बड़ी बात नहीं है। अधिकतर घरों में यह होता ही रहता है। लेकिन जरा सोचिए अगर इन दोनों के झगड़े के बीच में कोई पशु फस जाए तो उसकी क्या हालत होती होगी और पशु दूध देने वाली एक गाय हो तो उसको कितनी पीड़ा होती होगी। जरा सोचिए।

ऐसा ही एक सास बहू के झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं और एक गाय दिखाई दे रही है। दोनों महिलाएं गाय का दूध निकालने की जिद पर अड़ी हुई है। साथ ही वह एक दूसरे को बहुत भला बुरा भी कह रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। मगर जो दावा सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है उसमें कहा जा रहा है कि “आपने सास बहू के झगड़े तो बहुत देखे होंगे लेकिन गाय का दूध कौन पिएगा”?

सास दूध निकालती है तो बहू को नहीं देती। इसलिए बहू परेशान होकर खुद ही दूध निकालने लग जाती है। अब सास ने जिद पकड़ ली कि दूध में नहीं पियूंगी तो तुझे भी नहीं पीने दूंगी। आखिर में दूध किसी के हाथ में नहीं आता।

2 जून 2021 से यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो राजस्थान के करौली जिले के 1 गांव का बताया जा रहा है। सास बहू की भाषा और पहनावा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीडियो राजस्थान में करौली का ही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बहू गाय का दूध निकालने पर अड़ी हुई है। जबकि साथ उसे रोकने लगती है। ऐसे में दोनों ने गाय के थन को पकड़ रखा है और झगड़ा कर रही है। 10 मिनट तक इस वीडियो में एक जगह सास कहती सुनाई देती है कि चाहे मर मिट जाऊं गाय नहीं दूंगी।

झगड़ा करते करते बहू गाय का दूध निकालने लगती है और सांस उसे रोकने के लिए तमाम कोशिश करती है। यह पूरा वाक्य खुद महिला के बेटे ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। जिसमें महिला कहती हुई नजर आ रही है “चाहे मरना मंजूर है मगर तेरी बीरबानी को गाय नहीं दूंगी। 10 साल मेहनत करके गाय को पाला है।”

सास रोकती और बहू गाय का दूध निकालती रही। आखिर में वह दूध किसी के काम नहीं आया। एक कैतली में बहू जैसे ही गाय का थोड़ा सा दूध निकालकर इकट्ठा करती है उतने में सास या परिवार की लड़कियां दूध को नीचे गिरवा देती है। ऐसे में गाय का दूध किसी के काम नहीं आया।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago