HomeUncategorizedशादी के बाद पति - पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी,...

शादी के बाद पति – पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी, नहाने के लिए गए बाथरूम, हुई मौत

Published on

त्योहारों  पर लोग बहुत खुश होते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि लगता है इनकी खुशी को जैसे ग्रहण लग गया हो। उसी के बीच एक ऐसी खबर सुनने को मिल जाए जिससे सभी की आंखें नम हो जाती हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा करनाल से हमारे सामने आया है। यहां पर घरौंडा के रहने वाले एक परिवार में होली पर्व पर देर शाम को उस समय मातम छा गया या पति पत्नी के बाथरूम में एक साथ मौत हो गई। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण उनकी मौत हुई है। दोनों होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गए थे।

ऐसा बताया जा रहा है कि कस्बे में मिट्ठान स्वीट्स के नाम की दुकान चलाने वाले गौरव की शादी 4 महीने पहले शिल्पी के साथ हुई थी। अभी शादी की खुशियों में पूरा परिवार डूबा हुआ था। तो उनकी शादी के बाद पहली होली थी। जिसके चलते पूरे परिवार में बहुत खुशियों का माहौल था।

शादी के बाद पति - पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी, नहाने के लिए गए बाथरूम, हुई मौत

पूरा परिवार बहुत खुशी से होली मना रहा था। गौरव और शिल्पी ने भी जमकर होली खेली और एक दूसरे को खूब गुलाल लगाया। होली खेलने के बाद जैसे ही देर शाम को घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने के लिए गए तो फिर बाहर ही नहीं निकले।

शादी के बाद पति - पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी, नहाने के लिए गए बाथरूम, हुई मौत

आपको बता दे,  जब घर में करीब 3 घंटे बाद भी पानी की मोटर बंद नहीं हुई और वह नीचे नहीं आए तो घरवाले उन्हें देखने के लिए ऊपर गए कमरे में गए जब वह वहा नही मिले तो उन्होंने बाथरूम में देखा, तो दोनों वहां बेहोश पड़े हुए थे।

शादी के बाद पति - पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी, नहाने के लिए गए बाथरूम, हुई मौत

घरवाले जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घरौड़ा थाना के एसएचओ दीपक कुमार टीम के साथ वहां पहुंचे तो वहीं शव कल्पना चावला राजकीय अस्पताल के मोचरी हाउस में रखवा दिया गया।

शादी के बाद पति - पत्नी की पहली होली बन गई आखिरी, नहाने के लिए गए बाथरूम, हुई मौत

जहां पर उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वही s.h.o. दीपक कुमार का कहना है कि फिलहाल दोनों की मौत की  गीजर की लीक हुई गैस चढ़ने से बताई जा रही है। लेकिन सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this