सूरजकुंड मेले में डिजीटल प्रदर्शनी द्वारा दर्शाई गई स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान की गाथा

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृखंला में आयोजित 35वें सूरजकुंड शिल्प मेला में देश के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा प्रदेश के योगदान से जुड़ी घटनाओं को डिजीटल प्रदर्शनी में अभिलेखों व तस्वीरों की जुबानी प्रदर्शित किया गया है।


हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा अभिलेखाकार विभाग के सहयोग से लगाई गई इस डिजीटल प्रदर्शनी में अंबाला के विद्रोह, हांसी व हिसार में यूरोपियंस के हत्याकांड, भिवानी में नमक कानून तोडऩे तथा हिसार के कलैक्टर वैडरबर्न की कचहरी में हत्या की घटनाओं को प्रदर्शित किया गया है, ताकि हस्तशिल्प मेला में आने वाले पर्यटक स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान के बारे में अवगत हो सके।




इस डिजीटल प्रदर्शनी में 10 मई 1857 को अंबाला के तत्कालीन उपायुक्त द्वारा पंजाब के मुख्य आयुक्त को एक टेलीग्राम भेजा गया था, जिसमें पांचवी व साठवीं रेजीमेंटों द्वारा 10 मई 1857 की सुबह परेड ग्राउंड में शस्त्र उठाने की रिपोर्ट दी गई है। इसी प्रकार पंजाब के तत्कालीन मुख्य आयुक्त द्वारा 5 जून 1857 को भारत सरकार के विदेश विभाग के सचिव को लिखा गया वह पत्र भी प्रदर्शित किया गया है।

जिसमें हिसार के कलैक्टर मिस्टर वैडरबर्न की कचहरी में हत्या की जानकारी दी गई है। एक अन्य घटना के रूप में 2 जून 1857 का पत्र प्रदर्शित किया गया है, जिसमें हांसी व हिसार में यूरोपियंस के हत्याकांड की विस्तृत रिपोर्ट दी गई है। इसके अलावा प्रदर्शनी में 17 अप्रैल 1930 का एक गोपनीय पत्र भी प्रदर्शित किया गया है।



जिसमें कहा गया है कि मिस्टर के.ए. देसाई द्वारा नमक कानून तोड़ा गया। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि हिसार, हांसी व सिरसा के लोगों ने भिवानी में एकत्रित होकर बापुरी गेट के बाहर नमक बनाया। इस पत्र में पंडित नेकी राम शर्मा और गणपत राम के भाषणों में विदेशी कपड़ों का बहिष्कार करने का भी उल्लेख किया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago