
पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 13 मुकदमों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें आरोपी निक्कू, किरण, नीरज, शाहरुख, सलमान, अनिकेत, सुनील, अभिषेक, शंभू, राहुल, कुलदीप, करण, रावण उर्फ कल्लू, भूपेंद्र उर्फ़ सोनू अभिषेक, नेहा तथा गोडविन का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी निक्कू, किरण तथा नीरज को अवैध शराब, आरोपी शाहरुख को जुआ अधिनियम, आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ सोनू को अवैध हथियार, आरोपी अनिकेत, सुनील, अभिषेक, शंभू, राहुल, कुलदीप, करण तथा रावण उर्फ कल्लू को लड़ाई झगड़ा, आरोपी सलमान को बलात्कार तथा आरोपी अभिषेक, नेहा तथा गोडविन को धोखाधड़ी के मुकदमे के तहत गिरफ्तार किया गया है।
एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपी निक्कू, किरण तथा नीरज के कब्जे से करीब 3 पेटी अवैध शराब, आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ सोनू के कब्जे से 1 देशी पिस्तौल व 2 कारतूस तथा आरोपी शाहरुख के कब्जे से जुए के 1820 रुपए बरामद किए गए है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…