Categories: CrimeFaridabad

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले को आरोपी को किया गिरफतार, देसी कट्टे किए बरामद

डीसीपी एनआईटी नितीश अग्रवाल के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए थाना एसजीएम नगर प्रबंधक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार व पुलिस चौकी नंबर 3 प्रभारी सबइंस्पेक्टर सोमपाल की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गश्त के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीपी नंबर 3 प्रभारी सोमपाल अपनी टीम ASI राकेश कुमार EHC अमर , सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही गौरव के साथ गश्त पर थे पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेंद्र उर्फ़ सोनू गाड़ी i20 में देसी कट्टा और दो जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया है।



आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 3700/- रुपए में बाटा पुल के पास से शराब पीने वाले व्यक्ति से इस कट्टे को खरीदा था। आरोपी से पता चला कि आरोपी अभी 15 मार्च को स्नैचिंग के मुकदमे में जमानत पर आया है। जेल के अंदर आरोपी का झगड़ा हो गया था जिसकी रंजिश के चलते आरोपी ने देसी कट्टा खरीदा था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले चोरी, स्नैचिंग, लूट, लड़ाई झगड़ा और अवैध हथियार के 28 मामले दर्ज हैं जिसमें थाना एनआईटी में 6,थाना कोतवाली में 3, चौकी सेक्टर-3, सिटी बल्लभगढ़, सदर बल्लभगढ़, थाना सेंट्रल, एसजीएम,ओल्ड,डबुआ में 2-2 , थाना सारन, बीपीटीपी, धौज,थाना सराय ख्वाजा में 1-1 मुकदमा दर्ज है।



आरोपी के खिलाफ एक मुकदमा गुरुग्राम के थाना न्यू कॉलोनी में भी दर्ज है जिसमें आरोपी ने फरवरी 2020 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago