Categories: Crime

नींद की झपकी के कारण ट्रक को‌ ट्राले ने मारी टक्कर, करीब एक करोड़ से भी ज्यादा की शराब जलकर हुई राख

नेशनल हाईवे तरावली शामगढ़ के बीच दो ट्रकों में हुई टक्कर के बाद करीब 1 करोड रुपए से ज्यादा की शराब जलकर राख हो गई। बता दे आंख से दोनों ट्रक भी जलकर स्वाहा हो गए बताया जा रहा है, कि नालागढ़ से दिल्ली की तरफ एक ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी। लेकिन जैसे ही ट्रक चालक बलबीर शामगढ़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने पहले ड्राइवर में टक्कर मारी जिसके कारण उसके ट्रक को भी टक्कर लगने के बाद दोनों ट्रकों में भयंकर आग लग गई।

देखते ही देखते दोनों ट्रक आग से स्वाह हो गए ट्रक में लदी शराब भी आगजमी की भेंट चढ़ गई। तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई तो लोगों की ओर और पुलिस प्रशासन की मदद से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन इससे पहले ही दोनों ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे एक ट्रक खाली बताया जा रहा था।‌ तो दूसरा ट्रक में करीब 1 करोड रुपए से ज्यादा की शराब भरी हुई थी जो जलकर पूरी तरह राख हो चुकी थी।







नेशनल हाईवे के मुख्य मार्ग पर हुई घटना के बाद जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। पुलिस ने रास्ता डाइवर्ट करवा कर जाम में फंसे वाहनों को दूसरे रास्ते से निकलवाया। वही ट्रक मालिक नासिर चौधरी ने बताया कि नालागढ़ की तरफ से उनके ट्रक में एक करोड़ से ज्यादा की शराब दिल्ली ले जाई जा रही थी।

दूसरे ट्रक चालक को नींद की झपकी आने के कारण ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मारी जिसके कारण उनका ट्रक भी चपेट में आ गया और आग लगने के कारण एक करोड़ से भी ज्यादा शराब जलकर राख हो गई। दोनों ट्रक चालकों की हालत ठीक बताई जा रही है और पुलिस प्रशासन मौके पर भी मौजूद थी। वही क्रेन की मदद से जलकर राख और ट्रक को साइड में हटवा करवाने की कोशिश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ‌

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago