Categories: FaridabadJobs

IMT फरीदाबाद में निकली बंपर भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

आज के समय में दिन-प्रतिदिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जो लोग रोजगार पाने के इच्छुक हैं उनके लिए आज हम एक राहत भरी खबर लाए हैं। बता दें, इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी फरीदाबाद द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जो भी लोग इसे पाने के इच्छुक हैं वह आवेदन भेज सकते हैं। सभी से निवेदन है कि वह पहले योग्यता के अनुसार ही आवेदन भेजे।  यह भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएंगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन कर सकते हैं। पदों से संबंधित अन्य जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़े।

महत्वपूर्ण तिथियां:

यह आवेदन 9 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं।
अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है।

इंटरव्यू की तारीख:

आवेदन भेजने वाले आवेदकों को इंटरव्यू की तारीख के बारे में s.m.s. या ईमेल के जरिए बता दिया जाएगा।

कुल पद:

कुल 41 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

पदों का विवरण:

असिस्टेंट प्रोफेसर – 35 पद
लाइब्रेरियन – 01 पद
जूनियर लाइब्रेरियन – 01 पद
टेक्निकल असिस्टेंट – 01 पद
सुपरिटेंडेंट – 01 पद
हेड क्लर्क – 01 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर – 01 पद

आयु सीमा:

न्यूनतम सीमा 18वर्ष है।
अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है।

Age Relaxation :- For SC/ ST /OBC/PWD/ PH उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में कुछ छूट भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क:

इन पदों पर आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

शैक्षणिक योग्यता:

असिस्टेंट प्रोफेसर-

इन पदों की शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए अधिकारीक अधिसूचना को देखें।

लाइब्रेरियन/ जूनियर लाइब्रेरियन-

इन पदों पर आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार लाइब्रेरी साइंस में डिग्री धारक होने चाहिए।

टेक्निकल असिस्टेंट-

उम्मीदवार के पास डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए।

हेड क्लर्क-

आवेदन भेजने वाले उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए।

सुपरिटेंडेंट-

इन पदों की शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

कंप्यूटर ऑपरेटर-

उम्मीदवार स्नातक पास होने चाहिए तथा उन्हें टाइपिंग भी आनी चाहिए।

आवेदन कैसे करें:

इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफ़लाइन आवेदन भेजनें होंगे।

ऐसे करें आवेदन:

सबसे पहले नीचे दिए गए लिंक को खोलें। अपना आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र में सारी मूलभूत जानकारी भरे।
आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाए।
भरे गए आवेदन पत्र को दिए गए पते पर भारतीय पोस्ट के माध्यम से भेज दे।
आवेदन भेजने का पता:

The Chairman, institute of Management & Technology, IMT Campus Sai Dham Marg, Sector-86, Faridabad-121002

कार्य स्थल:

चयनित उम्मीदवारों को IMT फरीदाबाद हरियाणा में कार्य करना होगा।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

वेतन:

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को MDU नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी:

आवेदन फार्म को साफ एवं स्पष्ट अक्षरों में भरें।
आवेदन फार्म में किसी भी प्रकार की कटिंग या ओवर राइटिंग न करें।
आवेदन फार्म में Application For The Post Of अवश्य लिखें।
आवेदन फार्म को अंतिम तिथि से पहले पोस्ट के माध्यम से दिए गए पते पर भेज दे।

आवेदन के साथ भेजे जाने वाले दस्तावेज:

आधार कार्ड
शिक्षा व व्यवसाय संबंधित प्रमाण पत्र
जन्मतिथि के लिए 10वीं का प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
यदि उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से है तो जाति प्रमाण पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। आवेदक नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Application form and Official Notification- Click Here

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago